फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'मंटो' की शूटिंग पूरी, जानें कब होगी रिलीज

Sat, 14 Oct 2017 08:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
1 of 5
नवाजुद्दीन, नंदिता दास - फोटो : File Pic
जिस कलमकार ने जमाने से पहले का लिखते हुए सभी को भौचक्क किए रखा, उस कमलकार की जिंदगी की कहानी बड़े पर्दे पर दिखने को तैयार है। जी हां, हिंदुस्तानी के तौर पर लुधियाना में पैदा हुए और पाकिस्तानी बन लाहौर में आखिरी सांसें लेने वाले सआदत हसन मंटो की जिंदगी पर फिल्म बन रही है और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मंटो का किरदार निभा रहे हैं। जानें, खास बातें...
विज्ञापन

2 of 5
नवाजुद्दीन, नंदिता दास - फोटो : Twitter
नंदिता दास ने मशहूर लेखक सआदत हसन मंटो की बॉयोपिक पूरी कर ली है। फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन के दौर में है और अगले साल के बीच तक रिलीज हो जाएगी। सआदत हसन मंटो ऐसे लेखक थे, जिनकी कहानियों के कंटेंट को लेकर अविभाजित हिंदुस्तान के साथ ही पाकिस्तान में भी मुकदमे चले।
विज्ञापन

3 of 5
नवाजुद्दीन, नंदिता दास - फोटो : File Pic
नंदिता दास की फिल्म 'मंटो' के कई लुक्स फेसबुक पर शेयर किये जा चुके हैं। नंदिता ने 'मंटो' के बारे में कहा, ''जब मैं कॉलेज में थी तो सआदत हसन मंटो की कहानियां पढ़ा करती थी। मैं हैरान रहती थी कि कैसे कोई शख्स इतनी ईमानदारी के साथ समाज की हकीकत दिखा सकता है। मंटो सच कहने का साहस रखते थे और ये उनकी खासयित थी। उन्होंने बोलने की आजादी पर बात की है और महिलाओं से जुड़े मुद्दे उठाए हैं। वे सच्चे फेमिनिस्ट थे। उन्होंने जो भी लिखा, आज के समय में भी बहुत उपयोगी है।''

4 of 5
नवाजुद्दीन, नंदिता दास - फोटो : File Pic
इस फिल्म के बारे में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा था कि नंदिता दास ने मंटो पर काफी खोज की। जिस वजह से मुझे उस किरदार में ढलने में काफी मदद मिली। मुझे उनके जैसा रहने, उनके जैसी जिंदगी जीने का मौका मिला। मैं बहुत खुश हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rishi kapoor
नंदिता की 'मंटो' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, रसिका दुग्गल, ताहिर राज भसीन, ऋषि कपूर, परेश रावल, राजश्री देशपांडे और पूरब कोहली भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

पढ़ें: एक्ट्रेस बोलीं, रोल पाने को मर्दों से संबंध बनाओ, 10 साल बाद कहो- मेरे साथ गलत हुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें