फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 में इन मुद्दों पर बनेगी बॉलीवुड फिल्में, जमकर मचेगा बवाल, खूब होगी राजनीति

Fri, 24 Aug 2018 09:20 PM IST
रवि बुले
विज्ञापन
1 of 6
द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर
देश में अगले साल इस समय तक नई सरकार सत्ता में आ चुकी होगी। चुनावों के नतीजे कई बातों से तय होंगे लेकिन इससे पहले कुछ राजनीतिक फिल्में अच्छी खासी चर्चाएं बटोर चुकी होंगी। कुछ राजनेताओं की बायोपिक टिकट खिड़की पर आने को तैयार हैं तो कुछ फिल्में राजनीतिक घटनाक्रमों की चटखारेदार बातें करेंगी। कोई नहीं जानता कि क्या ये फिल्में वोट बैंकों को प्रभावित करेंगी...
 
विज्ञापन

2 of 6
the accidental prime minister
इधर कुछ फिल्मों की सुगबुगाहट है जो राजनीतिक तापमान में उठा-पटक करा सकती हैं। इनमें पिछले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के प्रेस सलाहकार रहे संजय बरुआ की 2014 में आई किताब पर बन रही फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' अव्वल है। शूटिंग हो चुकी है और सिंह की भूमिका में अनुपम खेर हैं। किसी से छुपा नहीं है कि खेर भाजपा के नजदीक हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
John Abraham
अगले साल चुनावी रंगत से पहले निर्देशक निखिल आडवाणी भी दिल्ली के बटला हाउस एनकाउंटर पर फिल्म बनाने और रिलीज करने की तैयारी में हैं। फिल्म में पहले सैफ अली खान थे, अब उनकी जगह जॉन अब्राहम हैं। यह विवादित एनकाउंटर यूपीए सरकार के दौरान 2008 में हुआ था। निखिल पहले ऑपरेशन ब्लू स्टार पर फिल्म बनाना चाहते थे परंतु उन्हें धमकियां मिलीं कि फिल्म बनाई तो देश में रह नहीं पाओगे। उन्होंने आइडिया ड्रॉप कर दिया। 

परंतु बटला हाउस एनकाउंटर पर फिल्म का काम शुरू हो चुका है। माना जा रहा है कि मनमोहन सिंह और बटला हाउस एनकाउंट पर बनीं फिल्में कांग्रेस को असहज कर सकती हैं। इस बीच निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मौत पर उठने वाले संदेहों पर 'ताशकंद' नाम से फिल्म बना चुके हैं। यह 2019 में रिलीज होगी। इसमें उन्होंने तत्कालीन कांग्रेसी सत्ता से कुछ कड़े सवाल किए हैं। इधर, शास्त्री जी की मौत पर सवाल उठाती एक वेब सीरीज इंटरनेट की दुनिया में आ चुकी है।

 

4 of 6
nt rama rao
बॉलीवुड ही नहीं, साउथ में भी 2019 में राजनीतिक बायोपिक फिल्मों से फायदे लेने की कोशिशें हैं। अभिनेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनण्टी रामाराव की बायोपिक को इस साल उपराष्ट्रपति एम. वैंकया नायडु ने लॉन्च किया था। बॉलीवुड में 'गब्बर इज बैक' बनाने वाले कृष इसे डायरेक्ट कर रहे हैं। शूटिंग शुरू हो चुकी है। एनटीआर के बेटे बालकृष्ण फिल्म में पिता की भूमिका निभाएंगे। विद्या बालन एनटीआर की पत्नी बनी हैं। बायोपिक बनाना आसान नहीं है क्योंकि राजनीतिक विरोध की इसमें जबर्दस्त आशंका होती है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
सीएम योगी आदित्यनाथ
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के बाद उनकी बायोपिक अम्मा बनाने की घोषणा करने वाले साउथ के निर्देशक फैजल सैफ को अपनी घोषणा वापस लेनी पड़ी थी। इसी तरह बॉलीवुड में एक निर्माता-निर्देशक ने पिछले दिनों यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म जिला गोरखपुर बनाने की घोषणा की तो उसके पास इतने फोन पहुंचे 24 घंटे के भीतर ही उसने यह फिल्म न बनाने की कसम खा ली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
aishwarya and abhishek - फोटो : अमर उजाला
क्या ऐश्वर्या बनेंगी जया
हाल में साउथ में जयललिता की बायोपिक बनने की तैयारियां शुरू हुई हैं। एनटीआर की बायोपिक बनाने वाली कंपनी ही इसे बना रही है। जया की भूमिका के लिए साउथ की नायिकाओं के नाम आ रहे हैं परंतु इस दौड़ में बॉलीवुड की ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम तेजी से सामने आया है। इसकी वजह हाल में सामने आया एक वीडियो है। सिम्मी ग्रेवाल को दिए इस इंटरव्यू में जयललिता कह रही हैं कि अगर मेरे जीवन पर बायोपिक बने तो चाहूंगी कि ऐश्वर्या वह रोल निभाएं। निर्माताओं द्वारा ऐश्वर्या से संपर्क करने की खबर है। निर्माता 24 जनवरी 2019 को जयललिता के जन्मदिवस पर टीजर के साथ फिल्म की विधिवत घोषणा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें