फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC-10: इस विषय से बिनीता जैन को था डर, फिर भी जीत लिए एक करोड़

Fri, 05 Oct 2018 03:53 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan
केबीसी-10 को बिनीता जैन के रूप में अपना पहला करोड़पति मिल गया है। असम के डिब्रूगढ़ से ताल्लुक रखने वालीं बिनीता पेशे से एक कोचिंग सेंटर में अध्यापिका हैं। रातोंरात शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचने वालीं बिनीता की सफलता की राह आसान नहीं थी, लेकिन मेहनत, लगन और हौसले से उन्होंने वो कर दिखाया जिसके लोग सिर्फ सपने देखते हैं। भले ही बिनीता ने कौन बनेगा करोड़पति के 12वें संस्करण में एक करोड़ जीत लिए हों, लेकिन उन्हें भी डर था और एक विषय में वो बहुत कमजोर थीं। बिनिता जैन ने ये बात अमर उजाला डॉट कॉम से खास बात करते हुए साझा की। पेश हैं उनसे बातचीत के अंश
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
vinita jain
1. एक करोड़ रुपये जीतने के बाद आप कैसा महसूस कर रही हैं, आपकी जिंदगी में क्या बदलाव आया?
 
यह शोहरत यह नाम जो मुझे केबीसी में आकर मिला है, इसकी मैंने उम्मीद नहीं की थी। मैं अभी भी भरोसा नहीं कर पा रही हूं। मैं बस एक गेम शो अटेंड करने गई थी। मेरे लिए तो यह अनएक्सपेक्टेड है क्योंकि मैं कुछ सवालों का जवाब देकर घर लौटने वाली थी। तकदीर को कुछ और ही मंजूर था और इस जीत ने मेरी एक दिन मैं सारी जिंदगी बदल दी है।
विज्ञापन

3 of 5
vinita jain
2. क्या आपने सोचा था कि एक करोड़ रुपये जीत लेंगी?
 
नहीं, बिल्कुल भी नहीं, हालांकि मुझे खुद पर भरोसा था कि लाइफ लाइन का उपयोग कर में 12-13 सवाल का जवाब दे दूंगी, लेकिन एक करोड़ रुपये जीत पाउंगी, यह तो मैं बिल्कुल सोचकर नहीं आई थी।

4 of 5
vinita jain
3. आपने केबीसी में सभी सवालों का फटाफट जवाब दिया, लेकिन किस विषय को लेकर आपको डर था कि इस विषय पर सवाल पूछा गया तो मुश्किल होगी?
 
स्पोर्टस मेरे लिए एक वीक प्वाइंट था, लेकिन मैं बहुत कुछ पढ़कर और देखकर गई थी। स्पोर्टस को लेकर थोड़ी डरी हुई जरूर थी। लेकिन मैं सारी तैयारी करने के बाद ही शो में गई थी, हालांकि सिर्फ एक सवाल मुझसे पूछा गया वो भी फिल्म मैरीकॉम से जुड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vinita jain

4. अमिताभ बच्चन की किस बात ने आपको प्रभावित किया?
 
अमिताभ जी जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं। वह सभी प्रतिभागियों का बहुत ख्याल रखते हैं। वो सभी कंटेस्टेंट्स की हिम्मत बढ़ाते रहते हैं। मैं यह कह सकती हूं कि अमिताभ बच्चन जी सम्मान के पात्र हैं। हम सभी को उनको बहुत आदर सम्मान देना चाहिए। वह इतनी बढ़ी हस्ती हैं फिर भी एक दम शांत कोई दिखावा नहीं है उनमें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें