बिग बॉस सीजन 12 में जिस कंटेस्टेंट की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो हैं अनूप जलोटा और जसलीन मथारू । जब अनूप और जसलीन ने अपने रिश्ते का खुलासा किया था तब पूरा देश उनके बारे में जानना चाहता था । जसलीन, अनूप से 37 साल छोटी हैं और उनकी शिष्या भी हैं ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
anup jalota
हाल ही के एक एपिसोड में देखा गया कि एक टास्क के बाद अनूप जलोटा ने जसलीन मथारू के साथ ब्रेकअप करने की घोषणा कर दी थी । अगले ही दिन दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया । हालांकि अनूप जी ये कहते हुए जरूर नजर आए कि इस टास्क से जसलीन को एक सबक मिला है।
विज्ञापन
3 of 5
jasleen matharu
अब बिग बॉस का एक नया प्रोमो सामने आया है । इसमें बिग बॉस दोनों को एक रोमांटिक डेट पर भेजेंगे । डेट के लिए अनूप जलोटा सूट-बूट पहनेंगे और जसलीन लहंगे में नजर आएंगी । दोनों रोमांटिक गाने 'हम-तुम' पर डांस भी करेंगे।
4 of 5
anup jalota
इतना ही नहीं डेट के दौरान अनूप जलोटा ने पहली बार कैमरे के सामने जसलीन को आई लव यू बोला । साथ ही गुठनों के बल बैठ लाल गुलाब का फूल भी दिया । दर्शकों के लिए आज का एपिसोड बेहद दिलचस्प होने वाला है ।
बता दें कि इस हफ्ते करणवीर बोहरा, सृष्टि रोडे और श्रीसंथ के अलावा जसलीन-अनूप की जोड़ी भी नॉमिनेट है । हो सकता है इस बार ये जोड़ी घर से बेघर हो जाए । इससे पहले ही दोनों की रोमांटिक डेट को देख दर्शक खुश हो जाएंगे ।