केबीसी-10 को बिनीता जैन के रूप में अपना पहला करोड़पति मिल गया है। असम के डिब्रूगढ़ से ताल्लुक रखने वालीं बिनीता पेशे से एक कोचिंग सेंटर में अध्यापिका हैं। रातोंरात शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचने वालीं बिनीता की सफलता की राह आसान नहीं थी, लेकिन मेहनत, लगन और हौसले से उन्होंने वो कर दिखाया जिसके लोग सिर्फ सपने देखते हैं। भले ही बिनीता ने कौन बनेगा करोड़पति के 12वें संस्करण में एक करोड़ जीत लिए हों, लेकिन उन्हें भी डर था और एक विषय में वो बहुत कमजोर थीं। बिनिता जैन ने ये बात अमर उजाला डॉट कॉम से खास बात करते हुए साझा की। पेश हैं उनसे बातचीत के अंश