फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bindu: विलेन की चहेती बिंदु ने नेगेटिव किरदार निभाकर लूटी महफिल, खलनायिका बन लोगों के दिलों पर किया राज

Mon, 17 Apr 2023 10:25 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिंदु - फोटो : अमर उजाला
फिल्मों में खलनायिका का किरदार निभाकर अपनी अलग पहचान बनाने वाली बिंदु नानाभाई का आज जन्मदिन है। जन्म 17 अप्रैल 1941 को गुजरात में हुआ था। 70 और 80 के दशक में उन्होंने काफी सारी फिल्मों में खलनायिका का रोल अदा किया है। बिंदु फिल्मों में विलेन की चहेती बनकर नजर आती थीं। मोना डार्लिंग बनकर बिंदु ने खूब सुर्खियां बटोरी। फिल्म ‘जंजीर’ में उन्होंने मोना नाम की लड़की का किरदार निभाया था, जिसे विलेन अजीत 'मोना डार्लिंग' कहकर बुलाया करते थे। इसी के बाद बिंदु को एक नई पहचान मिली, उन्होंने लोग मोना डार्लिंग कहकर बुलाने लगे थे।
विज्ञापन

2 of 5
बिंदु नानाभाई - फोटो : सोशल मीडिया
बिंदु के पिता प्रोड्यूसर नानाभाई और मां थिएटर एक्ट्रेस ज्योत्सना थीं। बिंदु ने कम उम्र से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उनके पिता चाहते थे कि उनकी बेटी डॉक्टर बने, लेकिन जब वह 13 साल की थी तो उनके पिता का निधन हो गया था। बिंदु बचपन से ही ग्लैमर की दुनिया बहुत भाती थी। वह एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। हालांकि पिता के निधन के बाद पूरे घर की जिम्मेदारी उन पर थी। ऐसे में उन्होंने बेहद कम उम्र में ही शादी कर ली थी और मॉडलिंग को अपना लिया।
विज्ञापन

3 of 5
बिंदु नानाभाई - फोटो : सोशल मीडिया
साल 1969 में बिंदु राजेश खन्ना की फिल्म दो रास्ते में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई फिल्में की जिसमें ‘इत्तफाक’, ‘आया सावन झूम के’, ‘डोली’ जैसी फिल्में शामिल हैं। 1997 में बिंदु एक बार फिर से राजेश खन्ना के साथ दिखीं। उन्होंने ‘कटी पतंग’ फिल्म में उनके साथ अभिनय किया। जिसमें उन्होंने शबनम का किरदार निभाया था। वहीं, उनका एक डायलॉग, ‘मेरा नाम है शबनम और प्यार से लोग मुझे शब्बो कहकर बुलाते हैं’, काफी फेमस हो गया था। लोग उनके शब्बो कहकर भी बुलाने लगे थे।

4 of 5
बिंदु नानाभाई - फोटो : सोशल मीडिया
बिंदु एक अलग तरह का अभिनय करने में विश्वास रखती थीं। उन्होंने फिल्मों में मेन लीड किरदार को नहीं चुना बल्कि नेगेटिव किरदारों को ही उन्होंने अपनाया। नेगेटिव किरदारों से बिंदु को एक अलग पहचान मिली। बिंदु ने बताया था कि एक बार जब वह बहन के बच्चों के साथ अपनी फिल्म देखने गई थी तो बच्चे डर गए और बोले की आप हकीकत में तो हमारे साथ ऐसा नहीं करती तो फिर फिल्मों में ऐसा क्यों कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिंदु नानाभाई - फोटो : सोशल मीडिया
बिंदु ने इम्तिहान’, ‘हवस’, ‘अमर प्रेम’, ‘मेरे जीवन साथी’ और ‘जंजीर’ जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया। उन्होंने अपने काम से खूब वाहवाही लूटी। उन्होंने कईं डॉक्यूमेंट्री फिल्मों में भी अभिनय किया है।  साल 1988 में आई सलमान खान की फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ में उन्होंने अपने से तीन साल बड़े फारुख शेख की मां का किरदार निभाया था। इतना ही नहीं महज चार साल छोटी रेखा की सास का रोल प्ले किया। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें