बीजेपी एमपी रवि किशन
- फोटो : अमर उजाला
रवि किशन
उत्तर प्रदेश के जौनपुर के ब्राह्मण परिवार में जन्में रवि किशन शुक्ला ने बचपन में सोचा भी नहीं था कि वे फिल्मों में काम करेंगे। एक्टिंग की ललक की वजह से वह फिल्मों में काम करने लगे। रवि किशन को फिल्म 'तेरे नाम' के लिए सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया था। 2005 में आई उनकी भोजपुरी फिल्म 'कब होई गवनवा हमार' को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी हासिल हुआ। इस तरह वे इकलौते ऐसे अभिनेता बने जिन्हें एक साथ हिंदी और भोजपुरी की राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त फिल्मों का हिस्सा होने का गौरव मिला। लेकिन इन सब के बावजूद उन्हें फेम बिग बॉस में आने के बाद ही मिला। बिग बॉस में आने के बाद उनकी जिंदगी ज्यादा बदल गई।अपने भोजपुरी अंदाज और 'अद्भुत' या फिर 'बाबू' और 'जिन्दगी झंड बा, तब्बो घमंड बा' जैसे जुमलों के चलते इतने पॉपुलर हुए कि प्रतियोगिता के आखिरी तीन प्रतिभागियों में एक वे भी थे। भोजपुरी फिल्मों के रवि किशन अब गोरखपुर से सांसद हैं। रवि किशन को 3 लाख से भी अधिक वोटों से जीत मिली है।