फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले ही एमी जैक्सन ने दिया बेटे को जन्म, मंगेतर के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर

Mon, 23 Sep 2019 06:33 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एमी जैक्सन - फोटो : instagram

एमी जैक्सन (Amy Jackson) ने आज बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने इस न्यूबॉर्न बेबी का नाम एंड्रियास रखा है। सोशल मीडिया पर इस खबर की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद दी। उन्होंने बेटे और मंगेतर George Panayiotou के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हमारा एंजल, दुनिया में स्वागत है एंड्रियास।'

विज्ञापन

2 of 5
amy jackson - फोटो : instagram
एमी पिछले कुछ समय से प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में थीं। एमी सोशल मीडिया पर लगातार बेबी बंप की तस्वीरें शेयर कर रही थीं। सामने आई तस्वीर में एमी के ब्वॉयफ्रेंड उन्हें माथे पर किस कर रहे हैं वहीं एमी की गोद में उनका बेटा है। एमी अपने बेटे को ब्रेस्टफीड करवा रही हैं। उनकी इस तस्वीर को 2 घंटे में ही 5 लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Amy Jackson - फोटो : instagram

बता दें प्रेग्नेंसी के दौरान भी एमी लगातार काम कर रही थीं और फिट रहने के लिए एक्सरसाइज भी कर रही थीं। एमी ने पिछले साल जनवरी में बताया था कि उन्होंने जॉर्ज के साथ सगाई कर ली है। दोनों लिव इन पार्टनर हैं। खबरों की मानें तो यह कपल साल 2020 में डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकता है।

4 of 5
Amy Jackson Baby Shower picture - फोटो : instagram

बता दें कि एमी जैकसन ने बेबी शॉवर सेरेमनी में ही इस बारे में बता दिया था कि उनके बेटा होने वाला है। अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रिश्ते पर इंटरव्यू में एमी जैक्सन (Amy Jackson) ने कहा था- 'मैं और जॉर्ज एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं। हम लोग पहले भी अलग होने वाले नहीं थे लेकिन अब हमारे बीच अलग तरह की नजदीकियां हैं। हम ऐसी स्टेज पर हैं जहां पर हम इसके लिए तैयार थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Amy Jackson - फोटो : social media
बता दें कि एमी जैक्सन (Amy Jackson) ने 2010 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म 'एक दीवाना था', 'सिंह इज ब्लिंग', 'फ्रीकी अली' जैसी फिल्मों में खूब धमाल मचाया। बॉलीवुड के अलावा एमी जैक्सन ने तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें