फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम कर चुके सभी एक्टर्स से पूछताछ करेगी बिहार पुलिस, मिल सकती है अहम जानकारी

Sat, 01 Aug 2020 11:02 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने 34 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से उनके परिवार के साथ-साथ फैंस को भी बड़ा झटका लगा है। मामले की जांच मुंबई पुलिस के अलावा बिहार पुलिस भी कर रही है। इस बीच खबर आई है कि बिहार पुलिस सुशांत से साथ कम कर चुके सभी एक्टर्स से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : File
न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। वहीं सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर एक्टर के फैंस भी लगातार सोशल मीडिया पर सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।
 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
सुशांत के पिता के.के. सिंह ने पटना में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसके बाद बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई में केस की जांच कर रही है। वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कहा है कि मुंबई पुलिस मामले की जांच करने में पूरी तरह से सक्षम है और लोगों को पुलिस की जांच पर भरोसा रखना चाहिए।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें बिहार पुलिस की टीम ने सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का बयान दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि अंकिता ने इसमें कहा कि सुशांत अवसाद में नहीं थे। वहीं दूसरी तरफ रिया चक्रवर्ती का कहना है कि सुशांत अवसाद में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पवित्र रिश्ता - फोटो : Social Media
पटना के रहने वाले सुशांत सिंह राजपूत बीती 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। उन्होंने टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें 'पवित्र रिश्ता' से खूब लोकप्रियता मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें