सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों की मानें तो इस मामले में पुलिस जल्द ही रिया को गिरफ्तार कर सकती है, उसे बस बिहार की एक अदालत से गिरफ्तारी वारंट का इंतजार है। रविवार को पटना के राजीव नगर थाने में सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया था। पुलिस के सूत्रों का कहना है उनकी जांच अब तक सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में बाहरी बनाम भीतरी विवाद पर ही केंद्रित रही है। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में आत्महत्या के कुछ चर्चित मामले पहले भी हुए हैं लेकिन कभी किसी को आत्महत्या के लिए उकसाने या मजबूर करने के मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। रिया लगातार बिहार पुलिस से बचने की कोशिश कर रही हैं और वीडियो जारी कर वह यही जताना चाह रही हैं कि वह भूमिगत नहीं हैं।