हिंदी सिनेमा में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उपजे वंशवाद, खेमेबाजी, गुटबाजी, पक्षपात जैसे मुद्दों पर बहस अब भी जारी है। इसका हिस्सा दूसरे कलाकार भी बन रहे हैं। वत्सल सेठ को तैमूर के हर तरफ दिखते फोटोग्राफ्स और वीडियो पर एतराज है। विजय वर्मा अपनी फिल्म गली ब्वॉय को लगातार निशाना बनाए जाने से उकता गए हैं। रणवीर शौरी की फायरिंग अब भी जारी है और अब दिव्या दत्ता भी बता रही हैं कि खेमेबाजी के चलते तमाम फिल्में उनके हाथ से निकल गईं। और, इस सबके बीच अनुराग कश्यप ने खुलासा इस बात का किया है कि वह क्या करेंगे, जब उनकी बेटी हीरोइन बनने की ख्वाहिश जताएगी।