रंजन सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्देशक रंजन सिंह अब तक करीब 93 धारावाहिकों का निर्देशन कर चुके हैं जिनमे एकता कपूर के सीरियल भी शामिल हैं। इन दिनों रंजन सिंह एकता कपूर का शो ‘बेकाबू’ निर्देशित कर रहे हैं। अब तक वह 'ये हैं चाहतें', 'स्वराज', 'कांटेलाल एंड सन्स', 'नागिन’ 'कवच 2', 'प्यार की कसौटी', 'विघ्नहर्ता गणेश', 'बेवफा से वफा','थपकी प्यार की', 'महाराणा प्रताप', 'मेरी आशिकी तुमसे है', 'कुमकुम भाग्य', ‘जगजननी मां दुर्गा', 'माता की चौकी', 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' और 'रावण' आदि जैसे कई धारावाहिकों का निर्देशन कर चुके हैं।