एम एम कीरावानी
- फोटो : सोशल मीडिया
एमएम कीरावनी ने अपने करियर की शुरुआत असिस्टेंट म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने साल 1987 में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर तेलुगू फिल्म कलेक्टर गरी अभई से काम शुरू किया था। साल 1990 में निर्देशक एसएस राजामौली द्वारा तैयार फिल्म ‘मनसु ममता’ ने कीरावनी को पहचान दिलाई। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में म्यूजिक दिया है, जिसमें इस रात की सुबह नहीं, जख्म, साया, पहेली, जिस्म जैसी कई फिल्में शामिल हैं।