फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election Result 2020: सुनिए भोजपुरी के टॉप 5 सुपरहिट गानें, जीत के जश्न में चार चांद लग जाएंगे

Tue, 10 Nov 2020 01:58 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bihar Election Result 2020 - फोटो : अमर उजाला
बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार राज्य में एक बार फिर राज्य में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन सरकार बनाती हुई दिखाई दे रही है। नीतीश कुमार पिछले 15 सालों से बिहार के मुख्यमंत्री हैं और लगातार चौथी बार सीएम के लिए चुनावी मैदान में हैं। रुझानों में पहले जहां महागठबंधन ने पूर्ण बहुमत के आंकड़े को छू लिया था। वहीं अब एनडीए आगे है। इस चुनावी सरगर्मी के बीच सुनिए भोजपुरी के ये सुपरहिट गाने जो किसी भी पार्टी की जीत में चार चांद लगा देंगे...
विज्ञापन

''लालटेनिये काम आयी सुनअ ऐ भौजाई गाना'' खेसारीलाल यादव की आवाज में है, इस गाने को चुनावी रैलियों के दौरान खूब बजाया गया। अब चुनावी नतीजे सामने आने के बाद ही पता चल पाएगा कि जनता ने लालटेन पर कितना भरोसा किया है। 

विज्ञापन

बिहार चुनाव के बीच ऐसा ही एक और गाना सामने आया था जिसमें खेसारी नेताजी वाले लुक में नजर आ रहे थे। गाने के बोल हैं, 'विधानसभा से लड़ब हम विधायकी के चुनाव' और इसे खुद खेसारी ने ही गाया है। उनके अलावा इस गाने में मशहूर गायिका अंतरा सिंह प्रियंका ने भी अपनी आवाज दी है। 

 

रुझानों में तो यही सामने आ रहा है कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। ये गाना सुनकर नीतिश कुमार भी खुश हो जाएंगे। गाने के बोल हैं बिहार में NDA की सरकार चाहिए...इस गाने को खुशबू उत्तम ने गाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद अकेला कल्लू की आवाज में गाया ये गाना 'बन गईल मोदी सरकार कमल खिल गईल' एक बार फिर चर्चा में आ गया है। एनडीए की जीत के बाद बिहार में ये गाना एक बार फिर से बजने वाला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें