फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फराह खान ने अदा किया दोस्ती का फर्ज, सलमान खान के शो में जाने से पहले खत्म की इस सीरीज की शूटिंग

Tue, 10 Nov 2020 01:13 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फराह खान - फोटो : Instagram
हिंदी फिल्मों की जानी-मानी कोरियोग्राफर, निर्माता और निर्देशक फराह खान एक बार फिर से पर्दे पर नजर आने वाली हैं। वह शाद अली के निर्देशन में बनने वाली एक वेब सीरीज में एक कैमियो करेंगी। यह वेब सीरीज 'कॉल माय एजेंट' शीर्षक वाली एक फ्रांसीसी भाषा की वेब सीरीज से प्रेरित होगी। और इस कैमियो को करने के लिए तैयार फराह सिर्फ शाद की वजह से ही राजी हुई हैं। इस सीरीज में रजत कपूर, सोनी राजदान, आहना कुमरा और आयुष मेहरा मुख्य भूमिकाएं निभाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
फराह खान - फोटो : File Photo
एक इंटरव्यू के दौरान फराह ने बताया है कि वह 'कॉल माय एजेंट' वेब सीरीज से प्रेरित इस प्रोजेक्ट में कैमियो करने के लिए तैयार सिर्फ शाद अली की वजह से ही हुई हैं। फराह और शाद एक दूसरे को वर्ष 1998 से जानते हैं। तब ये दोनों मणि रत्नम की फिल्म 'दिल से' में काम कर रहे थे। शाद इस फिल्म में एक सहायक निर्देशक थे, जबकि फराह ने उसके गीत कोरियोग्राफ किए थे। फराह बताती हैं कि उन्होंने मणि रत्नम की कई फिल्मों में साथ काम किया है। ये दोनों ही ऐसे क्रू मेंबर हुआ करते थे जो तमिल फिल्मों में काम करते हुए हिंदी बोल सकते थे।
विज्ञापन

3 of 5
शाद अली - फोटो : twitter@FHF_Official
शाद अली के निर्देशन में बन रही इस अघोषित शीर्षक वाली वेब सीरीज में फराह खान खुद अपना ही किरदार निभाने वाली हैं। वैसे तो यह पूरी वेब सीरीज ही कलाकारों की असली जिंदगी दिखाने पर आधारित है। इस सीरीज का हर एक कलाकार इसमें काम करने के साथ अपनी असली जिंदगी से दर्शकों को रूबरू कराएगा।

4 of 5
मसाबा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फराह खान सीरीज में सिर्फ एक कैमियो ही करने वाली हैं इसलिए वह अपनी शूटिंग दो दिन में खत्म करने वाली थीं। लेकिन, किरदार ज्यादा बड़ा न होने की वजह से उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग एक दिन में खत्म कर दी। फराह खान इससे पहले भी कुछ ही समय पहले रिलीज हुए वेब शो 'मसाबा मसाबा' में एक कैमियो कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv
हाल ही में फराह को अभिनेता सलमान खान की मेजबानी में चलने वाले टीवी के विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन में भी मेहमान बनकर पहुंचे हुए देखा गया। यहां आकर फराह ने एक अदालत लगाई और खुद जज बनकर बिग बॉस के घर में रह रहे प्रतियोगियों की खबर ली। एजाज खान से लड़ाई करने पर फराह ने कविता कौशिक को खूब खरी खोटी सुनाई। साथ ही उन्होंने पवित्र पुनिया को भी अपनी गलतियां गिनाईं।

पढ़ें: Bihar Election Results: बिहार चुनाव नतीजों को लेकर वायरल हुए मजेदार मीम्स, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोट पोट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें