फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: फिनाले में इन चार कंटेस्टेंट ने बनाई जगह, बाहर हुए ये दो कंटेस्टंट!

Sat, 05 Dec 2020 02:02 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निक्की तंबोली, राहुल वैद्य - फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस 14 का फिनाले वीक चल रहा है। टॉप 4 में दो लोगों ने जगह बना ली है। वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान बाकी के दो और कंटेस्टेंट का एलान कर दिया जाएगा। जिन दो कंटेस्टेंट ने फिनाले में जगह बनाई हैं वह हैं एजाज खान और अभिनव शुक्ला। घर में जो अन्य कंटेस्टेंट बचे हैं वह हैं निक्की तंबोली, रुबीना दिलैक, जैस्मीन भसीन और राहुल वैद्य।
 
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv
अब खबर है कि राहुल वैद्य और निक्की तंबोली एविक्ट हो गए हैं। बिग बॉस खबरी के मुताबिक एजाज खान और अभनिव शुक्ला के अलावा टॉप 4 में रुबीना दिलैक और जैस्मिन भसीन पहुंच चुकी हैं। दर्शकों ने इन दो कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा वोट दिए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
निक्की तंबोली - फोटो : instagram: colorstv
सबसे पहले निक्की तंबोली घर से बाहर होती हैं क्योंकि उन्हें कम वोट मिले। उसके बाद राहुल वैद्य बेघर होते हैं। बताया जा रहा है कि राहुल वैद्य और जैस्मिन भसीन को मिले वोट में ज्यादा अंतर नहीं था। हालांकि यह खबर कितनी सच है इसका जवाब तो वीकेंड का वार एपिसोड में मिलेगा।
 

4 of 5
राहुल वैद्य - फोटो : instagram: colorstv
शो में अभी तक राहुल वैद्य ने अच्छा खेल दिखाया। चाहे अपनी बात रखनी हो या टास्क में हिस्सा लेना, राहुल ने पूरी शिद्दत के साथ उसे किया। उनका टॉप 4 में जगह ना बना पाना उनके फैंस को जरूर निराश करेगा। वहीं खबर यह भी है कि एविक्ट हो चुके कंटेस्टेंट अली गोनी फिर से शो का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि घर से बेघर होने के बाद अभी तक अली गोनी मीडिया में नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान, राहुल वैद्य - फोटो : Twitter: @biggboss
बिग बॉस 14 की टीआरपी रेटिंग्स की बात करें तो शो दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। शो को लेकर मेकर्स ने कई प्रयोग किए लेकिन उन्हें पिछले सीजन की तरह सफलता नहीं मिली। एक एपिसोड में तो बिग बॉस ने कंटेस्टेंट को उनका ही वीडियो दिखाकर कहा कि वे अपने प्रशंसकों के साथ धोखा कर रहे हैं और सभी का प्रदर्शन निराशाजनक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें