फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV: बिग बॉस में आने के बाद टीवी की संस्कारी बहुएं बनीं ग्लैमरस, लिस्ट में अंकिता का नाम भी शामिल

Tue, 16 Jan 2024 09:31 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस17' इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है। 'बिग बॉस' का यह सीजन भी अपने पिछले सीजन की तरह ही लड़ाई-झगड़े और कॉन्ट्रोवर्सी के लिए मशहूर हो रहा है। इस सीजन में टेलीविजन की मशहूर बहू अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ शामिल हुई हैं। अंकिता, जहां विक्की के साथ अपने झगड़ों के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। वहीं, उनके फैशन सेंस की भी लोग तारीफ करते दिखाई देते हैं। 'पवित्र रिश्ता' वाली अंकिता का यह मेकओवर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में आज हम 'बिग बॉस' की उन सभी प्रतियोगियों के बारे में जानेंगे जो 'बिग बॉस' का हिस्सा बनने से पहले टेलीविजन की संस्कारी बहुएं हुआ करती थीं। 
Ram Mandir: मंगेशकर परिवार भी होगा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का हिस्सा, आशा भोसले-उषा मंगेशकर को मिला निमंत्रण
विज्ञापन

2 of 5
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
हिना खान 
इस लिस्ट में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की बहू 'अक्षरा' का नाम सबसे पहले आता है। इस सीरियल में 'अक्षरा' का किरदार हिना खान ने निभाया था। 'अक्षरा' के किरदार में हिना सिर्फ साड़ी पहनी दिखाई देती थीं। हिना उस सीरियल में एक ऐसी संस्कारी बहू थीं, जिसके सिर से कभी पल्लू नहीं खिसकता था। 'बिग बॉस' में आते ही हिना खान ने अपना मेकओवर किया था। हिना 'बिग बॉस' के उस सीजन की सबसे स्टाइलिश प्रतियोगी के रूप में भी मशहूर हुई थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया
रुबीना दिलैक 
टेलीविजन जगत में 'छोटी बहू' के नाम से मशहूर रुबीना दिलैक जब 'बिग बॉस' में भाग लेने आईं तब दर्शक उनके नए अवतार को देख कर दंग रह गए थे। अपने पूरे सीजन में रुबीना एक से बढ़ कर एक डिजायनर ड्रेसेस में दिखाई दी थीं। लोगों को उनका बहु से बेब बनने का यह अंदाज बेहद पसंद आया था। 

4 of 5
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया
देवोलीना भट्टाचार्य
अगर संस्कार और मर्यादा का कोई चेहरा होता तो वह चेहरा स्टार प्लस की मशहूर 'गोपी बहू' का होता। 'साथ निभाना साथिया' में 'गोपी बहू' का किरदार देवोलीना भट्टाचार्य ने निभाया था। अपने सीरियल में हर वक्त डरी सहमी सी 'गोपी बहू' यानी  देवोलीना जैसे ही 'बिग बॉस' में आईं, उन्होंने बहू के गेट-अप को उतार फेंका था। लोगों को उनका यह मेकओवर और अलग फैशन सेंस काफी पसंद भी आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता लोखंडे 
'बिग बॉस 17' के घर में जी टीवी की सबसे फेवरेट बहू 'अर्चना' यानी अंकिता लोखंडे इन दिनों धमाल मचा रही हैं। अंकिता इस सीजन में अपने पति विक्की जैन के साथ भाग ले रही हैं। लोगों को अंकिता और विक्की के नोंक-झोंक के अलावा जो एक और चीज पसंद आ रही है, वह है अंकिता का फैशन सेंस। 'बिग बॉस 17' के हर एपिसोड में अंकिता एक नए अवतार में दिखाई देती हैं, जो 'पवित्र रिश्ता' की 'अर्चना' से बेहद अलग और दिलचस्प है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें