फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss के इस Winner को मिली बॉलीवुड फिल्म, श्रद्धा संग करेंगे रोमांस

Mon, 15 Jan 2018 12:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
manveer gurjar
बिग बॉस के घर से निकलने के बाद सभी कंटेस्टेंट की फैन फॉलोइंग तो बढ़ ही जाती है, साथ ही उनकी किस्मत का पिटारा भी खुल जाता है। जी हां, बिग बॉस के पूर्व विनर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 5
manveer gurjar
बिग बॉस-10 के विनर मनवीर गुर्जर ने अपनी पहली फिल्म 'आज की अयोध्या' की शूटिंग शुरू कर दी है। इसमें उनके साथ श्रद्धा दास होंगी। श्रद्धा दास को इससे पहले नवाजुद्दीन सिद्धीकी की फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' में देखा गया था।
विज्ञापन

3 of 5
मनवीर गुर्जर
जानकारी के मुताबिक, मनवीर गुर्जर की फिल्म का मुहूर्त इसी हफ्ते मुंबई के एक स्टूडियो में रखा गया था। मनवीर के अलावा फिल्म में संजय मिश्रा का भी अहम किरदार होगा।

4 of 5
manveer gurjar
रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के प्रोड्यूसर ने 'खतरों के खिलाड़ी' के बाद मनवीर को एयरपोर्ट पर देखा था और वहीं पर उन्हें लॉन्च करने का ऑफर रखा। बता दें कि फिल्म की कहानी यूपी बेस्ड है। इसकी शूटिंग लखनऊ और बनारस में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनवीर
मनवीर गुर्जर की इस फिल्म के निर्देशक नरेश दुदानी हैं। जबकि, अरामको मोशन पिक्चर्स और समीर मलिक प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट अनन्त कुमार ने लिखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें