फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' ने बढ़ाई कमल हासन की मुश्किलें, एक्स कंटेस्टेंट ने इस वजह से दर्ज कराई शिकायत

Sun, 08 Sep 2019 09:37 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस तमिल सीजन 3 लगातार विवादों की वजह से चर्चा में है। शो को कमल हासन होस्ट कर रहे हैं। कमल हासन अपने बयानों की वजह से तो सुर्खियों में रहते ही हैं लेकिन अब वो बिग बॉस की वजह से मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। कमल हासन के खिलाफ बिग बॉस तमिल की पूर्व कंटेस्टेंट ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss tamil 3 - फोटो : social media
मधुमिता नाम की एक्स कंटेस्टेंट ने कमल हासन के खिलाफ शिकायत की है और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक, मधुमिता ने कहा- 'बिग बॉस के घर के अंदर जिस तरह से मुझे मानसिक रूप से परेशान किया गया था मैं खुद को चोट पहुंचाने के लिए मजबूर हो गई थी। शो के होस्ट कमल हासन ने घर के अंदर मेरी हालत को नहीं समझा।'
विज्ञापन

3 of 5
कमल हासन - फोटो : social media
मधुमिता आगे कहती हैं कि 'बतौर एक होस्ट कमल हासन ने मुझे इससे बचाने के लिए कोई भी उपाय नहीं किए।' मधुमिता ने चेन्नई के नजरतपेट (Nazarathpet) पुलिस स्टेशन में शिकायत कराई है। बता दें कि शो में उन्होंने हिंसक व्यवहार किया जिसके बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

4 of 5
कमल हासन - फोटो : file photo
बिग बॉस तमिल के पहले एपिसोड पर भी बवाल मचा था। इसके पीछे की वजह थी रजनीकांत से जुड़ी एक तस्वीर जो बिग बॉस के घर में लगी थी वो बाद में नजर नहीं आई। एक पत्रकार ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'मैं पिछले हफ्ते बिग बॉस के घर में था। मैंने देखा कि दीवार से सुपरस्टार रजनीकांत की फोटो हटा दी गई है।'  चैनल के इस कदम की लोगों ने आलोचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कमल हासन - फोटो : file photo
कमल हासन की बात करें तो उन पर पहले भी मामला दर्ज हो चुका है। एक तमिल पत्रिका में हिंदू आतंकवाद का जिक्र करने पर कमल हासन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अभिनेता ने ‘आनंद विकतन’ नामक साप्ताहिक समाचार पत्र में अपने नियमित कॉलम में लिखा कि हिंदू आतंकवाद नहीं है। गुजरे जमाने में हिंदू दक्षिणपंथी अन्य धार्मिक समूहों के साथ अपने विवादों पर सिर्फ बौद्धिक बहस किया करते थे, लेकिन जैसे ही यह तरीका नाकाम होने लगा, वे बाहुबल का सहारा लेने लगे और अब उन्होंने हिंसा का रास्ता अख्तियार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें