फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस की इस एक्स कंटेस्टेंट पर लगा पैसों की हेरा-फेरी का आरोप, जानें क्या है पूरा मामला

Sat, 17 Mar 2018 06:03 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करिश्मा तन्ना
मॉडल और टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'नागिन-3' को लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं। करिश्मा तन्ना इससे पहले बिग बॉस सीजन 8 में नजर आ चुकीं हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वालीं करिश्मा अब किसी और वजह से खबरों में हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Karishma Tanna
मिड डे के मुताबिक, करिश्मा तन्ना पर एक इवेंट मैनेजर ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मानस कात्याल नाम के इवेंट मैनेजर ने करिश्मा तन्ना को एक नोटिस भेजा है जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने धोखाधड़ी की है। यही नहीं करिश्मा ने उन्हें ब्लैकमेल करने के अलावा धमकी भी दी है।
विज्ञापन

3 of 5
Karishma Tanna
34 वर्षीय करिश्मा तन्ना ने ऐसे किसी भी आरोपों से इनकार किया है। मिड डे से बात करते हुए करिश्मा ने कहा, 'मैनेजर ने मुझे धोखा दिया है। मुझे मुरादाबाद में शो के लिए बताया गया लेकिन जब वहां पहुंचे तो कहा गया कि असल में शो तो हल्द्वानी में है। जो कि मुरादाबाद से दूर है। मैंने मानस से कहा कि मैं इतनी लंबी दूरी की यात्रा नहीं कर सकती।'

4 of 5
Karishma Tanna
वहीं मानस कात्याल का कहना है कि, उनके आरोप झूठे हैं। उन्हें पहले से ही बताया गया था कि शो हल्द्वानी में होगा इसके बावजूद उन्होंने अपना फैसला बदल लिया। यही नहीं करिश्मा ने हमारे ड्राइवर को धमकाते हुए कहा कि अगर उन्होंने कार दिल्ली की ओर नहीं ली तो वह उन पर शोषण का केस करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Karishma Tanna
इवेंट मैनेजर ने आगे बताया कि, 'करिश्मा को एडवांस में पैसे दे दिए गए थे। उनके शो में नहीं पहुंचने से करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है। अब हम चाहते हैं कि करिश्मा उस नुकसान की भरपाई करें' लेकिन करिश्मा का कहना है कि 'मैं उन्हें पैसे क्यों लौटाऊं। मानसिक उत्पीड़न करने के लिए उन्हें इसकी भरपाई करनी चाहिए। अब मेरे वकील मानस कात्याल को नोटिस भेजेंगे।' बता दें कि, करिश्मा तन्ना ने छोटे पर्दे पर एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई सीरियल्स में नजर आईं जिनमें 'देश में निकला होगा चांद', 'विरासत' और 'नागार्जुन-एक योद्धा' शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें