टीवी शो 'विदाई' से हिट होने वाली एक्ट्रेस सारा खान इस बार खास वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है । सारा ने पिछले दिनों एक रियलिटी शो में पहुंच बताया था कि वो इसी साल शादी करेंगी। अब उन्होंने अपने प्यार के नाम का भी खुलासा कर दिया है ।
विज्ञापन
2 of 5
sara khan
- फोटो : Instagram
सारा ने टीवी एक्टर अंकित गेरा के साथ सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की। तस्वीरें देख फैंस अनुमान लगाने लगे कि सारा जिससे शादी करने वाली हैं वो और काई नहीं अंकित गेरा ही हैं । अब सारा ने अंकित के नाम पर मुहर लगा दी है ।
विज्ञापन
3 of 5
sara khan
सारा ने अंकित के साथ ली गई एक रोमांटिक तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया । इस तस्वीर को साझा करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा, 'हमेशा के लिए मेरा..। सारा की इस तस्वीर पर फैंस लाइक्स के साथ-साथ कमेंट्स भी कर रहे हैं ।
4 of 5
sara khan
इस तस्वीर पर खुद अंकित ने भी कमेंट किया है। जी हां, अंकित ने कमेंट करते हुए लिखा है कि मेरी नाक हमेशा लाल क्यों रहती है?इस पर सारा ने कमेंट किया है कि अले अले ध्यान से देखो मेरी ओर से तो ये गुलाबी रंग का दिखता है।
बता दें कि सारा सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं । इसी शो में उनकी मुलाकात अली मर्चेंट से हुई थी। शो में अली और सारा की शादी भी हुई थी लेकिन बाद में ये रिश्ता टूट गया । अली के बाद उन्होंने पारस छाबड़ा को कई साल तक डेट किया।