वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर अभी कम होते नहीं दिख रहा। भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,51,767 हो गई है, जिनमें से 83,004 सक्रिय मामले हैं और 64,426 लोग ठीक हो चुके हैं, वहीं अब तक 4,337 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच अफवाहों के भी फैलने का दौर लगातार जारी है। हाल ही में खबर उड़ी कि बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी और अभिनेत्री मंदाना करीमी को कोरोना हो गया है।