फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'बिग बॉस' की इस पूर्व कंटेस्टेंट के कोरोना पॉजिटिव होने की उड़ी अफवाह, अभिनेत्री ने समझाइश के साथ लगाई फटकार

Wed, 27 May 2020 11:50 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मंदाना करीमी - फोटो : Social Media
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर अभी कम होते नहीं दिख रहा। भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,51,767 हो गई है, जिनमें से 83,004 सक्रिय मामले हैं और 64,426 लोग ठीक हो चुके हैं, वहीं अब तक 4,337 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच अफवाहों के भी फैलने का दौर लगातार जारी है। हाल ही में खबर उड़ी कि बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी और अभिनेत्री मंदाना करीमी को कोरोना हो गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
मंदाना करीमी - फोटो : Social Media
इस खबर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खुद मंदाना करीमी ने सामने आकर सच्चाई बताई। अपने इंस्टाग्राम लाइव में मंदाना ने कहा, 'मैं पूरी तरह से ठीक हूं, घर की सफाई के दौरान मेरी आंख में इंफेक्शन हो गया था, मेरे हाथ में केमिकल लगा था और गलती से मैंने अपनी आंख को छू लिया।'
विज्ञापन

3 of 5
मंदाना करीमी - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में मंदाना आगे कहती हैं, 'केमिकल की वजह से मेरी आंखों में जलन होने लगी। मैं ठीक हूं। मुझे कोरोना नहीं हुआ है। मेरे आंख में सेनिटाइजर और केमिकल्स के वजह से ही इंफेक्शन हुआ था लेकिन लोगों ने बिना सोचे समझे मुझे कोरोना संक्रमित बता दिया, यह बहुत गलत है।'

4 of 5
मंदाना करीमी - फोटो : सोशल मीडिया
मंदाना ने अफवाह उड़ाने वालों को समझाइश देते हुए फटकारा और कहा, 'अपने जीवन में पढ़ो लिखो और एक अच्छे इंसान बनो। किसी के बारे में न गलत सोचो और न ही अफवाह उड़ाओ। मैं पूछना चाहती हूं कि आपको कोरोना के लक्षण के बारे में कितनी जानकारी है? अगर आपको इसके लक्षण के बारे में कुछ पता नहीं है तो आप अफवाह क्यों उड़ा रहे हो। आप लोग डॉक्टर नहीं हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंदाना करीमी - फोटो : फाइल
बता दें कि मंदाना करीमी ईरानी मॉडल हैं और उन्होंने कई इंटरनेशनल ब्रांड्स के लिए शूट किया है।  बिग बॉस के अलावा उन्होंने रॉय, भाग जॉनी, क्या कूल हैं हम 3 जैसी फिल्मों में काम किया है।

जब दोस्त सुनील दत्त के इस पत्र को हमेशा अपने पास रखते थे परेश रावल, अभिनेता ने इसलिए लिखा था वह पत्र

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें