फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुभव सिन्हा को हिंदुस्तानी भाऊ देंगे ‘बंबई में का बा’ का जवाब, इस दिन रिलीज करेंगे अपना गीत

Fri, 09 Oct 2020 08:44 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
मुंबई मचांड/ बंबई में का बा - फोटो : twitter: @RealKingbhau/ @alokranjanjnv08
सोशल मीडिया पर हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से मशहूर विकास फाटक अब मुंबई के लिए लोगों को निशाने पर लेंगे। उन्होंने निर्माता अनुभव सिन्हा और अभिनेता मनोज बाजपेयी के गीत 'बंबई में का बा' पर संज्ञान लेते हुए मनोज को ही लपेटने का फैसला किया है। इस बार वह अपनी आदतानुसार यूट्यूब या इंस्टाग्राम पर अपनी गाड़ी में बैठकर शूट किया गाली गलौज वाला वीडियो पोस्ट नहीं करेंगे, बल्कि इस बार उनका जवाब भी म्यूजिकल होने वाला है। 
विज्ञापन

2 of 5
हिंदुस्तानी भाऊ - फोटो : twitter
विकास ने मनोज के गीत के जवाब में अपना एक गीत बनाया है जिसका शीर्षक है 'मुंबई मचांड'। इस गीत के जरिए उन्होंने मुंबई के प्रति अपनी भावनाओं को सामने रखा है। इसमें वह डब्बेवालों और रिक्शावालों से लेकर ऊंचे ऊंचे टावरों में रहने वालों तक की बात कर रहे हैं। गीत के कुछ हिस्से को विकास ने आवाज दी है। 
विज्ञापन

3 of 5
मनोज बाजपेयी और अनुभव सिन्हा - फोटो : file photo
इस गीत को बनाने का विकास का मकसद मनोज को उनकी ही भाषा में जवाब देना है। उनका कहना है कि जब वह अपने देश के बारे में एक बात नहीं सुन सकते तो अपने शहर के बारे में कैसे सुन पाएंगे। वैसे हिंदुस्तानी भाऊ की मनोज से कोई दुश्मनी नहीं है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि वह मनोज बाजपेयी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं लेकिन शायद मनोज ने किसी की बातों में आकर इस तरह का गाना बनाया है। 

4 of 5
हिंदुस्तानी भाऊ - फोटो : twitter
विकास का कहना है कि जिसने भी उन्हें इस गीत को बनाने का विचार दिया होगा, वह बहुत गलत आदमी होगा। उनको यह करना ही नहीं चाहिए था। वह बहुत अच्छे इंसान हैं। विकास का कहना है कि मुंबई में बहुत से लोग आते हैं और अपना नाम कमाते हैं। वह शहर को बुरा भला कैसे बोल सकते हैं। इस शहर से उन्हें बहुत कुछ मिला है। उनके गीत का मतलब है कि 'मुंबई में क्या है'। मुंबई के प्रति उनका यह नजरिया ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान और हिंदुस्तानी भाऊ - फोटो : file photo
हिंदुस्तानी भाऊ का यह म्यूजिक वीडियो 10 अक्टूबर यानी शनिवार को रिलीज होने वाला है। भाऊ को अक्सर सोशल मीडिया पर लोगों को बुरा भला कहने और उनकी खिंचाई करने के लिए जाना जाता है। उनकी पहचान सोशल मीडिया से राष्ट्रीय स्तर पर तब बनी जब वह टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन का हिस्सा बने। हालांकि, वह बहुत ही जल्द बाहर भी हो गए थे।

पढ़ें: अक्षय को हुई अपनी फिल्म 'लक्ष्मी बम' के ट्रेलर की चिंता, डर से पसंद और नापसंद की गिनती छिपाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें