फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' से निकलते ही इन कंटेस्टेंट का हुआ जबरदस्त मेकओवर, सपना चौधरी का भी बदला रंग रूप

Sat, 22 Aug 2020 03:53 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बिग बॉस के कंटेस्टेंट का मेकओवर - फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस' की गिनती भले ही सबसे विवादित शो में होती है लेकिन इस शो के बाद अक्सर कटेंस्टेंट्स की जिंदगी पूरी तरह बदल गई। बिग बॉस से निकलने के बाद हर कोई मशहूर चेहरा बन जाता है और घर घर में पहचाना जाने लगता है। कंटेस्टेंट के करियर को तो फायदा मिलता ही है साथ ही उनका मेकओवर भी हो जाता है। ऐसे में चलिए आज हम आपको बिग बॉस के उन कंटेस्टेंट्स के बारे में बताते हैं जो शो से निकलने के बाद साधारण लुक छोड़कर ग्लैमरस लुक में दिखने लगे।
विज्ञापन

2 of 6
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 10 में भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने हिस्सा लिया था। मोनालिसा वैसे तो शो के वक्त भी काफी स्टाइलिश थीं, लेकिन शो के बाद उनके लुक्स में भी बदलाव देखने को मिले। शो से बाहर होने के बाद उन्होंने अपने वजन और स्टाइल पर काम किया था। 
विज्ञापन

3 of 6
ज्योति कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस सीजन 11 में बिहार से आईं ज्योति कुमारी भी अपने मेकओवर को लेकर काफी चर्चा में रहीं। शो में उन्होंने बतौर कॉमनर एंट्री की थी। बिग बॉस से बाहर होने के बाद ज्योति अब ग्लैम लुक में दिखती हैं। पहले लंबे बालों में नजर आने वालीं ज्योति ने अपने हेयर स्टाइल से लेकर ड्रेसिंग सेंस में काफी बदलाव किए हैं। 

4 of 6
अर्शी खान - फोटो : सोशल मीडिया
सीजन 11 की कंटेस्टेंट अर्शी खान का मेकओवर भी सुर्खियों में रहा था। शो से निकलते ही अर्शी के स्टाइल में जमीन आसमान का फर्क देखने को मिला। इतना ही नहीं उन्होंने भी अपने वजन पर काम किया। अक्सर वह सोशल मीडिया पर अपने फोटोशूट साझा करती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट सपना चौधरी की लोकप्रियता में तो बढ़ावा हुआ ही है। साथ ही उनका मेकओवर भी हुआ। पहले सूट में नजर आने वालीं सपना अब डिजाइनर ड्रेस कैरी करती हैं। उन्होंने अपना वजन भी पहले से काफी घटा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लोकेश कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 10 की कंटेस्टेंट लोकेश कुमारी का सफर वैसे तो छोटा था लेकिन उससे भी उन्हें बहुत लोकप्रियता मिली। वह शो में रहने से ज्यादा अपने मेकओवर को लेकर खबरों में रहीं। शो के बाद उनका मेकओवर देख हर कोई हैरान रह गया था। सोशल मीडिया पर उनकी पहले और बाद की तस्वीरें वायरल होने लग गई थीं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें