फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14 शुरू होने से पहले शहनाज गिल का Kiss वीडियो वायरल, सिद्धार्थ शुक्ला ने किया ऐसे रिएक्ट

Thu, 01 Oct 2020 03:32 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Instagram: @shehnaazgill @realsidharthshukla
टेलीविजन का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस शुरू होने से पहले ही चर्चाओं में रहता है। अब बिग बॉस का सीजन 14 जल्द ही शुरू होने वाला है। जिसके चलते इसके पिछले सीजन के कंटेस्टेंट्स भी सुर्खियों में आ रहे हैं। पिछले सीजन की कंटेस्टेंट शहनाज गिल तो वैसे भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। अब एक बार फिर से शहनाज सुर्खियों में आ गई हैं। इसकी वजह है उनका Kiss वाला वीडियो। जिस पर सिद्धार्थ शुक्ला ने भी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
शहनाज गिल - फोटो : instagram
बिग बॉस के सीजन 13 की सबसे ज्यादा चर्चित कंटेस्टेंट रहीं शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शहनाज के कई वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार सामने आते रहते हैं। अब हाल ही में एक वीडियो और सामने आया है जिसमें शहनाज फ्लाइंग किस करती हुई नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
शहनाज गिल - फोटो : instagram/shehnaazgill
शहनाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में शहनाज ने बैकग्राउंड में एक हार्ट शेप फिल्टर का इस्तेमाल किया है। वीडियो में शहनाज फ्लाइंग किस करती नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए शहनाज ने कैप्शन में लिखा, 'बधाई हो सिद्धार्थ शुक्ला तुम्हारे इस फिल्टर के लिए। इस फिल्टर को इस्तेमाल करें जैसे कि मैंने किया।'
 

4 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Instagram
दरअसल ये एक चैलेंज है जो सिद्धार्थ शुक्ला ने सभी को दिया है। सबसे पहले सिद्धार्थ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में सिद्धार्थ एक दिल वाले फिल्टर का इस्तेमाल करते नजर आए। वीडियो में सिद्धार्थ कह रहे हैं कि 'मुझे उम्मीद है कि आपको ये फिल्टर जरूर पसंद आया होगा। अगर आपका जवाब हां है तो इस फिल्टर को यूज करते हुए वीडियो बनाएं और मुझे टैग करें।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल - फोटो : Twitter
सिद्धार्थ के इसी चैलेंज को शहनाज ने स्वीकार कर लिया और ये वीडियो शेयर किया है। शहनाज के इस वीडियो पर सिद्धार्थ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। सिद्धार्थ ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'शुक्रिया शहनाज कौर गिल। ये बहुत स्वीट है।'

पढ़ें: अनुराग कश्यप की बढ़ीं मुश्किलें, यौन शोषण के मामले में पुलिस के सामने होंगे पेश
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें