रियलिटी शो बिग बॉस 16 में साजिद खान की एंट्री के बाद से ही हंगामा मच हुआ है। सोशल मीडिया यूजर्स शो से काफी नाराज हैं। वह न केवल बिग बॉस की बल्कि चैनल की भी आलोचना कर रहे हैं। हर कोई बस यही सवाल कर रहा है कि आखिर ऐसे व्यक्ति को शो में क्यों लाया गया जिसपर कई महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं? अब इन सवालों के बीच उर्फी जावेद का रिएक्शन सामने आया है। अभिनेत्री ने सलमान खान के शो में साजिद खान की भागीदारी के लिए बिग बॉस 16 के निर्माताओं को फटकार लगाई है।