श्रीजिता डे
- फोटो : insta
इस सीरियल से मिली लोकप्रियता
टीवी अभिनेत्री श्रीजिता डे साल 2001 से अभिनय की दुनिया का हिस्सा हैं। एक्ट्रेस ने 'कसौटी जिंदगी की' से शुरूआत की थी। हालांकि उन्हें सही मायने में पहचान पॉपुलर टीवी शो 'उतरन' से मिली। इस सीरीयल में श्रीजिता ने लीड एक्ट्रेस 'मुक्ता' का किरदार निभाकर घर-घर पॉपुलैरिटी हासिल की। इसके बाद वह आगे बढ़ती गईं और कई शोज जैसे 'ये जादू है जिन का', 'कोई लौट के आया है', 'नजर' और 'पिया रंगरेज' का हिस्सा रहीं।