'बिग बॉस 16' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो में कई नामचीन सितारों ने एंट्री ली है। लेकिन एक कंटेस्टेंट ऐसा है, जो बिग बॉस के घर में ही नहीं बाहर भी सभी का दिल जीत रहा है। हम बात कर रहे हैं क्यूट सी स्माइल से लोगों को अपना बनाने वाले अब्दु रोजिक की। तजाकिस्तान के रहने वाले 19 साल के अब्दु दुनिया के सबसे छोटे सिंगर हैं और पूरी दुनिया में काफी फेमस हैं।