टेलीविजन के चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में दर्शकों को लगातार नए- नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं। शो में अब एक बार फिर घर के दो हिस्से नजर आ रहे हैं। इसके तहत घर के पहले हिस्से में वीआईपी सदस्य हैं तो वहीं दूसरे हिस्से में हैं नॉन- वीआईपी कंटेस्टेंट्स। वहीं, शो में अब बतौर वाइल्ड कार्ड नजर आ रहे देवोलीना भट्टाचार्जी, रश्मि देसाई, अभिषेक बिचुकले, राखी सावंत और उनके पति रितेश हर रोज नए- नए धमाके कर रहे हैं। ऐसे में अब दर्शकों को शो में एंटरटेनमेंट का बेहतरीन डोज देखने को मिल रहा है।
शो में अब दर्शकों को आए दिन वीआईपी और नॉन- वीआईपी कंटेस्टेंट्स की तकरार देखने को मिल रही है। ऐसे में शो के बीते एपिसोड में बिग बॉस ने घरवालों को अपनी प्राइज मनी बचाने के लिए एक टास्क करने को दिया। टास्क के बाद अब कंटेस्टेंट्स के पास 45 लाख की राशि बाकी है। वहीं, शो में अब दर्शकों को कई सदस्यों की दोस्ती में दरार देखने कोे भी मिली।