फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: निशांत भट्ट ने नॉमिनेट किया तो नाराज हुईं शमिता शेट्टी, पूछा- इस कंटेस्टेंट को क्यों बचाया?

Thu, 21 Oct 2021 01:08 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस 15 अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच चुका है और घर के सभी निवासियों को बिग बॉस ने नियम तोड़ने के लिए कड़ी सजा दी। कल डॉनल बिष्ट और विधि पांड्या बिग बॉस के घर से नॉमिनेट हो गईं, जिसके बाद बिग बॉस ने निशांत को ये पावर दी कि वो घर के किसी भी आठ कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करे, जिसके बाद उन्होंने उमर रियाज, करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी, ईशान सहगल, मायशा अय्यर, सिंबा नागपाल, अफसाना खान सहित आठ लोगों को नॉमिनेट किया। जिसके बाद बिग बॉस ने घरवालों को खुद को बचाने का मौका मिला।

निशांत से नाराज हुईं शमिता

शमिता शेट्टी नॉमिनेशन के बाद निशांत भट्ट से बातचीत करती हुईं नजर आईं, जहां उन्होंने निशांत से कहा की आगे चलकर हम नॉमिनेट करने वाले हैं। लेकिन शुरुआत में ही तुमने मुझे पहले नॉमिनेशन में नॉमिनेट कर दिया। प्रतीक को तुमने सुरक्षित किया मुझे समझ आया लेकिन तुमने मेरे से ऊपर अकासा को रख दिया। जबकि तुमको पता है वो वीक है।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
मेरा भरोसा हिल गया

शमिता शेट्टी यहां विशाल से ये कहते हुए भी नजर आईं कि तुमने प्रतीक के लिए अकासा को बचाया, लेकिन मुझे पहले ही हफ्ते नॉमिनेट कर दिया, जिसकी वजह से अब मेरा भरोसा तुमपर टूटने लगा है। निशांत ने अपनी सफाई देते हुए कहा, मैंने प्रतीक की वजह से अकासा को नहीं बचाया, जिस पर सवाल करते हुए शमिता ने कहा कि आपको क्या मुझसे ज्यादा अकासा पार विश्वास है।
विज्ञापन

3 of 5
शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शमिता शेट्टी ने खुद को किया नॉमिनेट

निशांत द्वारा नॉमिनेट होने के बाद शमिता काफी निराश हुईं, लेकिन बिग बॉस ने घरवालों को खुद को सुरक्षित करने का एक मौका दिया, जिसमें बिग बॉस ने किन्हीं चार कंटेस्टेंट को ये मौका दिया कि वो इल्यूजन रूम में जाकर खुद को सुरक्षित करते हुए किसी घर के अन्य नॉमिनेटेड सदस्यों को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर सकते हैं। शमिता इल्यूजन रूम में जाने वाली पहली कंटेस्टेंट थीं और उन्होंने खुद को नॉमिनेट किया।

4 of 5
निशांत भट्ट - फोटो : instagram
निशांत हुए इस बात से हैरान

शमिता शेट्टी द्वारा खुद को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट करने के फैसले से न सिर्फ अन्य सदस्य बल्कि निशांत भट्ट भी हैरान रह गए। निशांत घर में प्रतीक और बाकी के अन्य सदस्यों से ये बात करते हुए नजर आए कि अगर शमिता को खुद को नॉमिनेट करना ही था तो फिर क्यों उन्होंने मेरे द्वारा नॉमिनेट होने पर इस तरह की प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विशाल कोटियान - फोटो : Instagram
विशाल शमिता के फैसले से हुए खफा

न सिर्फ निशांत भट्ट बल्कि विशाल भी शमिता के इस फैसले से काफी निराश हुए। विशाल घरवालों से ये कहते हुए नजर आए कि शमिता शुरुआत में ही अगर अफसाना को नॉमिनेट कर देतीं तो फिर उन्हें ये मौका ही नहीं मिलता कि वो अंदर जाकर विशाल को नॉमिनेट कर सकें। शमिता की इस बात से कई घरवाले काफी निराश हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें