बिग बॉस 15 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो में फिनाले की रेस चल रही है और इसमें सभी आगे जाना जाते हैं, जिस वजह से इस रियलिटी शो में काफी ज्यादा लड़ाई-झगड़ा देखने को मिल रहा है। खास बात ये है कि इस रियलिटी शो में अब दोस्त भी लड़ रहे हैं लेकिन इस लड़ाई-झगड़े के बीच बिग बॉस 15 में धमाकेदार न्यू ईयर सेलिब्रेशन हुआ। इस दौरान बिग बॉस में कई बड़े सितारों ने एंट्री की। लेकिन न्यू ईयर सेलिब्रेशन में भी सलमान खान कंटेस्टेंट की टांग खींच रहे थे। इसी दौरान सलमान खान ने देवोलीना को मजाक-मस्ती में बेवड़ी तक कह दिया था, जिसके बाद हर कोई हंसने लगा।
सलमान खान ने इस बार शो की शुरुआत धमाकेदार डांस से की, जिसके बाद उन्होंने घर के सभी सदस्यों को न्यू ईयर विश किया। इस दौरान सलमान के साथ सभी कंटेस्टेंट ने ड्रिंक का गिलास ऊपर करके चियर किया और फिर सलमान खान ने कंटेस्टेंट के साथ न्यू ईयर रेजोल्यूशन टास्क शुरु किया। इस टास्क के दौरान ही कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद सलमान खान ने सबके सामने देवोलीना को बेवड़ी कह दिया।