फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: इस बार वीडियो गेम की तरह खेला जाएगा ‘बिग बॉस’, सलमान ने शो को लेकर किए दिलचस्प खुलासे

विज्ञापन
1 of 8
सलमान खान, शो लॉन्चिंग के दौरान आदिवासियों का नृत्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गांधी जयंती के दिन शुरू होने जा रहे रियलिटी गेम शो ‘बिग बॉस’ का 15वां सीजन इस बार किसी वीडियो गेम की तरह आगे बढ़ेगा। शो के होस्ट सलमान खान के पनवेल स्थित फार्म हाउस में उनके कोरोना संक्रमण काल के दौरान बनाए गए वीडियोज से प्रेरणा लेकर ही कलर्स चैनल ने इस साल के रियलिटी गेम शो ‘बिग बॉस’ की एक नई थीम बनाई है। शो के प्रतिभागियों को ‘बिग बॉस’ के घर में पहुंचने से पहले जंगल में रहकर बहुत सारे टास्क करने होंगे और इस दौरान उनके खाने और उनके सोने की सहूलियतें जुटाने के टास्क बिल्कुल किसी वीडियो गेम की तरह ही होंगे। मध्य प्रदेश के मशहूर टाइगर रिजर्व पेंच में गुरुवार को हुई ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) की प्रेस कांफ्रेस में इसके अलावा शो को लेकर और भी तमाम खुलासे हुए।
विज्ञापन

2 of 8
पेंच टाइगर रिजर्व में भिड़ीं आरती सिंह और देबोलीना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पेंच टाइगर रिजर्व में बवाल

पूरे देश से जुटे पत्रकारों के बीच रियलिटी गेम शो ‘बिग बॉस’ के 15वें सीजन को लेकर शो प्रसारित करने वाले चैनल कलर्स की टीम ने जो खेल आयोजित किए, उससे ‘बिग बॉस 15’ की खासियतों का पूरा खुलासा हो गया। इस दौरान यहां शो लॉन्च की मेजबानी करने पहुंची अभिनेत्रियों देबोलीना भट्टाचार्य और आरती सिंह ने टीमों में बंटकर राशन जुटाने से लेकर तालाब के पानी को साफ करके उससे चाय बनाने और अपनी टीम के सदस्यों को मौसम की मार से बचाने के लिए तंबू बनाने तक के टास्क किए। इस दौरान दोनों टीमों के बीच कुछ कुछ वैसा ही बवाल भी हुआ जैसा कि आमतौर पर ‘बिग बॉस’ के घर में देखने को मिलता है।
विज्ञापन

3 of 8
बिग बॉस 15 में सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ऑस्ट्रिया से सलमान की वीडियो कांफ्रेंस

इस टास्क के बाद देर शाम रियलिटी गेम शो ‘बिग बॉस’ की मेजबानी करते रहे सलमान खान अपनी अगली फिल्म ‘टाइगर 3’ की ऑस्ट्रिया में चल रही शूटिंग से वक्त निकालकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पत्रकारों से जुड़े। सलमान ने शो को लेकर इस दौरान कलर्स चैनल चलाने वाली कंपनी वायकॉम18 की हिंदी मास एंटरटेनमेंट और किड्स टीवी नेटवर्क प्रमुख नीना जयपुरिया और वायकॉम18 की हिंदी मास एंटरटेनमेंट की मुख्य कंटेंट ऑफिसर मनीषा शर्मा से बातें भी कीं। इस बातचीत के दौरान सलमान ने अपने चिर परिचित अंदाज में दोनों से काफी अतरंगी सवाल भी पूछे और हंसते हुए अपनी फीस बढ़ाने की गुजारिश भी चैनल प्रबंधन से कर डाली।

4 of 8
बिग बॉस 15 में सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोरोना संकट अभी टला नहीं

सलमान खान ने इस बात पर खासा जोर दिया कि बीते साल शो के दौरान उन्होंने मौजूदा साल बीते साल से बेहतर होने की उम्मीद जताई थी लेकिन ऐसा हो न सका। कोरोना ने इस साल लोगों को बीते साल से ज्यादा परेशान किया और खतरा अभी तक टला नहीं है। इस दौरान शो को बनाने वाली कंपनी एंडेमॉल के सीईओ अभिषेक रेगे ने भरोसा दिलाया कि शो में हिस्सा लेने वाले और शो को बनाने वाले लोगों में से 98 फीसदी के करीब लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं और शो शुरू होने तक बाकी बचे लोगों को भी कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लग जाएगी।
विज्ञापन

5 of 8
बिग बॉस 15 लॉन्च कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वीडियो गेम की तरह आगे बढ़ेगा खेल

शो बनाने वालों के जिक्र के दौरान ही सलमान ने बताया कि इस बार शो को शूट करने के लिए ढाई सौ कैमरे लगाए जा रहे हैं। शो दो हिस्सों में बनाए जाने की बात भी इस बातचीत से निकलकर सामने आई। पहला हिस्सा वह होगा जिसमें शो के प्रतियोगियों को जंगल में रहकर जीवनयापन करना होगा और अपने रहने के स्थान से लेकर अपने खाने पीने के सामान तक का खुद ही इंतजाम करना होगा। किसी वीडियो गेम में जिस तरह खिलाड़ी खेल खेलते हुए अंक अर्जित करता है और फिर उससे अपने काम आ सकने वाली सामग्री पाता है, उसी तरह इस बार ‘बिग बॉस’ के प्रतियोगियों को अंक अर्जित करके सोने, रहने और खाने का इंतजाम करना होगा।
विज्ञापन

6 of 8
बिग बॉस 15 लॉन्च कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान के पनवेल प्रवास से आया विचार

सलमान ने इस दौरान ये भी पूछा कि क्या कलर्स चैनल को रियलिटी गेम शो ‘बिग बॉस’ के 15वें सीजन का विचार उनकी खेती किसानी देखकर आया तो चैनल प्रबंधन ने इस बात को खुलकर स्वीकार किया। चैनल की मुख्य कंटेंट अधिकारी मनीषा शर्मा ने कहा कि कलर्स चैनल की क्रिएटिव टीम को इससे काफी मदद मिली और उनके फार्म हाउस वाले वीडियोज और तस्वीरें ही इस बार के शो के मूल विचार का आधार बनीं। ‘बिग बॉस 15’ की इस बार की टैग लाइन इसीलिए ‘जंगल में संकट, दंगल पर दंगल’ रखी गई है।
विज्ञापन

7 of 8
बिग बॉस 15 लॉन्च कॉन्फ्रेंस में देबोलीना और आरती - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘बिग बॉस की तरह मैं भी बैचलर’

सलमान खान से इस दौरान जब पूछा गया कि उनको खुद में और ‘बिग बॉस’ में क्या समानता दिखाई देती है तो उन्होंने तुरंत जवाब दिया कि हम दोनों अविवाहित हैं और इसी के चलते अपने घर में अपने फैसले किसी के डर के बिना लागू कर सकते हैं। सलमान ने हंसते हुए कहा कि जितना लंबा रिश्ता उनका ‘बिग बॉस’ के साथ चला है, उतना तो किसी और के साथ कभी चला ही नहीं। सलमान ने इस मौके पर दर्शकों से और अपने चाहने वालों से कम से कम दो बार इस बात की गुजारिश की कि वो जीवन में ऐसा कोई काम न करें जिससे मां को तकलीफ पहुंचती हो। ‘
विज्ञापन

8 of 8
टाइगर रिजर्व पेंच में बिग बॉस 15 की लॉन्चिंग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
चार और नाम आए सामने

बिग बॉस’ का सेट बनाने वाले कला निर्देशक ओमंग कुमार की उन्होंने खुलकर तारीफ की और शो बनाने वालों से अपील की कि इस शो के निर्माण में शामिल रहने वालों और कैमरे के पीछे रहकर काम करने वालों की झलकियां भी शो के दौरान जरूर दिखाई जानी चाहिए। शो की लॉन्चिंग के समापन से ठीक पहले चार और कन्फर्म प्रतियोगियों के नामों का खुलासा भी किया गया। शो के लिए चुने गए कलाकार हैं, डोनल बिष्ट और उमर रियाज। इसके अलावा ‘बिग बॉस ओटीटी’ की पहले और दूसरे रनर अप यानी शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट भी ‘बिग बॉस 15’ में प्रवेश पा चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें