फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: करण- तेजस्वी और विशाल-शमिता को मिली मुख्य घर में एंट्री, चुकानी पड़ी इतनी कीमत

Fri, 22 Oct 2021 12:18 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

लंबे इंतजार के बाद शुरू हुए टीवी के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन ने रोजाना नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं। शो में लगातार आ रहे ट्विस्ट एंड टर्न दर्शको का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। शो को पहले से दिलचस्प बनाने के लिए इस सीजन बिग बॉस का घर दो हिस्सों में बांटा गया है। इसके तहत शो की शुरुआत में निशांत, प्रतीक और शमिता मुख्य घर में रहते नजर आ रहे थे। जबकि अन्य सभी सदस्य जंगल वासी की तरह अपने दिन गुजार रहे थे। हालांकि बाद में हुए टास्क के बाद जय, विशाल, अकासा और तेजस्वी को भी मुख्य घर में एंट्री मिल गई थी। लेकिन, लगातार नियम उल्लंघन की वजह से बिग बॉस ने मुख्य घर से सभी सदस्यों को बेघर करते हुए जंगल में रहने की सजा दी।

बीते एपिसोड में सभी सदस्यों को सजा देने बाद बिग बॉस ने घरवालों को अपनी गलती सुधारने का एक मौका भी दिया। दरअसल, इसके लिए बिग बॉस ने सभी घरवालों को एक टास्क दिया। इस टास्क को जीतने वाले कंटेस्टेंस को मुख्य घर में एंट्री का पास दिया जाएगा। हालांकि, इस पास के बदले सदस्यों को भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

पिछले एपिसोड में टास्क जीतने के लिए हुए पहले राउंड के बाद आज प्रसारित हुए एपिसोड में इस टास्क का दूसरा और तीसरा राउंड आयोजित किया गया। दूसरे राउंड की घोषणा करते हुए बिग बॉस ने बताया कि इस राउंड को जीतने वाले सदस्यों को मुख्य घर में एंट्री पाने के बदले शो की इनाम राशि से सात लाख रुपये कटाने होंगे।

विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

इसके बाद मुख्य घर के एक्सेस पास को पाने के लिए टास्क शुरू किया गया। हालांकि, टास्क के बदले पैसे काटे जाने पर जय भानूशाली ने खुद को इस टास्क से बाहर रखने का फैसला किया और साथ ही वह अन्य सदस्यों को भी टास्क जीतने से भी रोकते नजर आए। टास्क परफॉर्म करते हुए दूसरे राउंड में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी ने जीत हासिल की और उन्हें मुख्य घर में एंट्री दी गई।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

इसके कुछ समय बाद बिग बॉस ने तीसरे राउंड के लिए सभी घरवालों को बताया कि इस राउंड में जीतने वाले सदस्यों को अपनी इनाम राशि में से कुल आठ लाख रुपये कटाने होंगे। जिसके बाद मुख्य घर में एंट्री के लिए जारी इस मुकाबले के तीसरे राउंड को विशाल कोटियन और शमिता शेट्टी ने अपने नाम किया और मुख्य घर का एक्सेस पास हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

बिग बॉस ने मुख्य घर में एंट्री देने के लिए घरवालों के बीच एक टास्क का आयोजन किया, जिसका संचालन निशांत ने किया। इस टास्क के तहत अब तक कुल तीन राउंड हो चुके हैं। इसमें कंटेस्टेंट को नोट बनाने थे और जिसके सबसे ज्यादा सही नोट बनें होंगे उसे मुख्य घर में जाने का मौका मिलेगा। इस टास्क को कंटेस्टेंट्स ने जोड़ियों में परफॉर्म किया। वहीं, आज का एपिसोड टास्क के अंतिम राउंड के ऐलान के साथ खत्म कर दिया। आखिरी राउंड के लिए सदस्यों को कुल 10 लाख रुपये की कुर्बानी देनी होगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें