कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस किसी न किसी वजह से चर्चाओं में छाया रहता है। इस शो में कंटेस्टेंट को सलमान खान और बिग बॉस की तरफ से फटकार लगना आम बात है। लेकिन इसके बाद भी शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट कुछ ऐसा कर देते हैं, जिससे बिग बॉस भड़क जाते हैं। कुछ ऐसा एक बार फिर बिग बॉस में देखने को मिला है। बिग बॉस के घर में लगातार कंटेस्टेंट्स के बीच कॉन्टेंट को लेकर बातचीत हो रही है, जिस वजह से बिग बॉस ने सभी को खूब खरी खोटी सुनाई है।
बिग बॉस में इस हफ्ते के कैप्टेंसी टास्क में कोई भी टीम नहीं जीती। ऐसे में शो में बिग बॉस की तरफ से कंटेस्टेंट्स को दो ऐसे नाम चुनने के लिए कहा गया, जो कैप्टेंसी के लिए एक-दूसरे से भीड़ सकते हैं। हालांकि, इस प्रक्रिया से पहले बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट को जमकर सुनाया। बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को खरी खोटी सुनाते हुए ये बात कही कि, वह इस टास्क को अपनी समझ के साथ पूरा करें ना की हमेशा की तरह टास्क को बर्बाद कर दें और सिर्फ कॉन्टेंट पर ध्यान ना दें।