फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: सलमान खान ने लगाई इस कंटेस्टेंट की क्लास, कहा- 'आपको कटोरा लेकर भीख मांगने...'

Sat, 21 Nov 2020 02:54 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram: colorstv
रियलिटी बिग बॉस 14 में हर हफ्ते सलमान खान वीकेंड का वार में शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हुए नजर आते हैं। साथ ही बहुत बार कई कंटेस्टेंट्स को समझाते भी हैं। शनिवार को होने वाले वीकेंड का वार में इस बार सलमान खान अभिनव शुक्ला की क्लास लगाते हुए दिखाई देंगे। सलमान ने उनकी यह क्लास कप्तान बनने के बारे में बात करने को लेकर लगाई है। 
विज्ञापन

2 of 5
अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक - फोटो : instagram: colorstv
कलर्स टीवी चैनल बिग बॉस 14 से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो जारी किया गया है। यह वीडियो प्रोमो शनिवार को होने वाले वीकेंड के वार का है। इस वीडियो प्रोमो में दिखाया गया है सलमान खान अभिनव शुक्ला की क्लास लगा रहे हैं। वीडियो में सलमान खान अभिनव शुक्ला को बिग बॉस 14 का कप्तान बनाने वाली बात का जिक्र करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : कलर्स
सलमान खान अभिनव से कहते हैं कि अभिनव आपने घरवालों से कहा कि मुझे घर का कप्तान बना दो मैं रुबीना दिलैक का बचा लूंगा। इसके बाद सलमान खान कहते हैं कि इससे क्या होता है आप बच जाते हो और रुबीना सबके सामने आ जाती हैं। आप पतली गली से निकल रहे हो और रुबीना नॉमिनेट हो रही हैं। सलमान की इस बात पर अभिनव अपनी असहमति जताते हैं।

4 of 5
रुबीना दिलैक - फोटो : instagram: colorstv
वीडियो प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि इसके बाद सलमान खान अभिनव से कहते हैं कि आपको एक कटोरा लेकर भीख मांगने की जरूरत नहीं है। एक पत्नी अपने पति की बात नहीं मानेगी तो कैसा दिखाई देगा। इसके बाद रुबीना दिलैक अपना पक्ष रखते हुए कहती हैं कि मैं बहुत चीजों को लेकर अपनी असहमति जताती हूं लेकिन मैं असमंजस में फंस जाती हूं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक - फोटो : instagram: colorstv
सोशल मीडिया पर बिग बॉस 14 से जुड़ा यह वीडियो प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। शो के दर्शक इसको खूब पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि बीते गुरुवार के एपिसोड में अभिनव ने रुबीना को अपनी दोस्त जैस्मीन भसीन के साथ गेम प्लान पर चर्चा करने के लिए समझाया था। उन्होंने उनसे कहा था कि बिग बॉस के घर के अंदर रहना सही नहीं है, लेकिन सही फैसला लेना है। इस बात को लेकर लंबी चर्चा हुई थी। 

पढ़ें: दो वक्त की रोटी के लिए भारती सिंह को करना पड़ता था काफी संघर्ष, फिर इस तरह बनीं मशहूर कॉमेडियन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें