फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: रुबीना दिलैक का खुलासा, कहा- ‘अभिनव शुक्ला के साथ इस कदर बिगड़ गए थे रिश्ते कि तलाक लेना..’

Mon, 30 Nov 2020 09:01 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक - फोटो : instagram: colorstv
बिग बॉस सीजन 14 अब अपने आखिरी मोड़ पर है। बीते वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान सलमान खान ने रुबीना दिलैक को सीजन की पहली कंफर्म फाइनलिस्ट घोषित कर दिया। शो में सलमान खान ने बताया कि इस बार बिग बॉस का फिनाले वीक जनवरी की बजाय अगले हफ्ते होगा। शो में कई उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। रुबीना के साथ उनके पति अभिनव शुक्ला भी शो का हिस्सा हैं। एक टास्क के दौरान रुबीना ने अपनी जिंदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक - फोटो : instagram: colorstv
रुबीना अपनी निजी जिंदगी के बारे में बताते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि एक वक्त ऐसा था जब वे और अभिनव तलाक लेना चाहते थे। इस शो में हिस्सा लेने का एक कारण यह भी था कि वे साथ में वक्त बिता सकें। रुबीना कहती हैं कि उन्होंने तलाक के बारे में सोचने के लिए नवंबर तक का वक्त दिया था। इसी बीच बिग बॉस 14 का ऑफर उनके पास आया।
विज्ञापन

3 of 5
रुबीना दिलैक - फोटो : instagram: colorstv
रुबीना ये बताते हुए रो पड़ती हैं। बहरहाल नवंबर बीत चुका है और यह कपल अब भी साथ है। रुबीना और अभिनव के प्रशंसक जरूर आगे भी उन्हें इसी तरह साथ देखना चाहते हैं। शो में रुबीना के अलावा निक्की तंबोली और एजाज खान भी अपनी जिंदगी से जुड़े खुलासे करते हैं।

4 of 5
रुबीना दिलैक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बिग बॉस 14 में एंट्री के वक्त भी रुबीना और अभिनव से शो में मौजूद एक गेस्ट ने पूछा था कि उनके रिश्ते में अनबन की खबरें थीं इसमें कितनी सच्चाई है। इस पर अभिनव ने कबूल किया था कि उनके लिए बीता कुछ समय बहुत मुश्किलों भरे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : instagram/rubinadilaik16
बता दें कि रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला एक ही टीवी शो छोटी बहू में काम करते थे। सीरियल में रुबीना छोटी बहू के मुख्य किरदार में थीं। हालांकि काम के दौरान सेट पर दोनों बहुत बातें नहीं किया करते थे। रुबीना और अभिनव पहली बार एक दोस्त के यहां गणपति सेलिब्रेशन के दौरान मिले थे। उस वक्त रुबीना ने साड़ी पहनी थी। साड़ी में रुबीना को देख अभिनव अपना दिल हार बैठे। दोनों ने साल 2018 में शिमला में आलीशान तरीके से शादी की थी। इसके बाद मुंबई में उन्होंने रिसेप्शन दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें