फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजर ने कपिल शर्मा से कहा 'चुपचाप कॉमेडी कर', कॉमेडियन ने जवाब से कर दी बोलती बंद

Sun, 29 Nov 2020 11:14 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma
बॉलीवुड सेलेब्स हों या टेलीविजन सेलिब्रिटी सभी देश दुनिया से जुड़े कई मुद्दों को लेकर अपनी राय सोशल मीडिया के जरिए बड़ी ही बेबाकी से रखते हैं। इसी के चलते कई बार ये सेलेब्स ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाते हैं। इसी कड़ी में हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा का भी नाम शामिल हो गया है। लेकिन कपिल ने भी अपने जवाब से ट्रोलर की बोलती बंद कर दी।
विज्ञापन

2 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma
कॉमेडियन कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कपिल अक्सर अपने कई मुद्दों को लेकर बेबाकी से अपनी बात रखते हैं। और जब भी वो ट्रोलर्स के निशाने पर आते हैं तो सभी तो मुंहतोड़ जवाब भी देते हैं। अब हाल ही में एक बार फिर से ऐसा ही कुछ हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
कपिल शर्मा, अनायरा शर्मा - फोटो : Instagram
दरअसल कपिल शर्मा ने हाल ही में हो रहे किसान आंदोलन को लेकर एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में कपिल ने लिखा, 'किसानो के मुद्दे को राजनीतिक रंग ना देते हुए बातचीत से इस मसले का हल निकालना चाहिए। कोई भी मुद्दा इतना बड़ा नहीं होता के बातचीत से उसका हल ना निकले। हम सब देशवासी किसान भाइयों के साथ हैं। यह हमारे अन्नदाता हैं।'

4 of 5
kapil sharma - फोटो : फाइल फोटो
कपिल के इस ट्वीट पर एक सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। यूजर ने कपिल के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'कॉमेडी कर चुप चाप, राजनीति करने की कोशिश मत कर। ज्यादा किसान हितैशी बनने की कोशिश मत कर, जो काम तेरा है उस पर फोकस रख।' वहीं कपिल शर्मा भी ये ट्वीट पढ़कर चुप नहीं बैठे। उन्होंने इस यूजर को मुंहतोड़ जवाब दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : Sony tv
यूजर के इस कमेंट को रिट्वीट करते हुए कपिल ने लिखा, 'भाई साहब मैं तो अपना काम कर ही रहा हूं, कृपया आप भी करें, देशभक्त लिखने से कोई देशभक्त नहीं हो जाता, काम करें और देश की तरक्की में योगदान दें  50 रुपये का रीचार्ज करवा के फालतू का ज्ञान ना बांटे। धन्यवाद'।



पढ़ें: मां बनने के बाद सपना चौधरी को फिर से हुआ प्यार, बगीचे में झूमती हुई आईं नजर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें