बिग बॉस का सीजन 14 हर सीजन की तरह इस बार भी काफी चर्चाओं में है। बिग बॉस का हर सीजन बीते सीजन से बिल्कुल अलग रहता है। इस बार भी ऐसा ही कुछ है, बिग बॉस के बीते सीजन में भी इतनी वाइल्ड कार्ड एंट्री नहीं हुई जितनी इस बार हो रही हैं। कविता कौशिक, नैना सिंह के बाद अब एक और नई एंट्री बिग बॉस के घर में होने जा रही है। घर के ये नए सदस्य हैं जैस्मिन भसीन के दोस्त और टेलीविजन अभिनेता अली गोनी।