फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे पर मिलिंद सोमन ने साझा कर दी न्यूड तस्वीर, फिटनेस देख उड़ गए सबके होश

Wed, 04 Nov 2020 04:38 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram: @milindrunning
मॉडलिंग की दुनिया में 90 के दशक से ही लोगों के दिलों की धड़कने बढ़ाने वाले मिलिंद सोमन आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। मिलिंद का जन्म 4 नवंबर 1965 को हुआ था। मिलिंद अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं। अब अपने 55वें जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अपनी फिटनेस का एक और उदाहरण दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मिलिंद सोमन - फोटो : सोशल मीडिया
मिलिंद सोमन को भारत का आयरन मैन भी कहा जाता है। वो अक्सर अपने पोस्ट के जरिए लोगों को फिटनेस गोल्स देते रहते हैं। अब हाल ही में एक बार फिर से मिलिंद ने फैंस के लिए फिटनेस गोल दिया है। अपने 55वें जन्मदिन पर उन्होंने न्यूड फोटो साझा की है।
विज्ञापन

3 of 5
मिलिंद सोमन - फोटो : इंस्टाग्राम
मिलिंद सोमन इन दिनों गोवा में पत्नी अंकिता के साथ समय बिता रहे हैं। अपना जन्मदिन भी मिलिंद वहीं पर मना रहे हैं। ऐसे में बीच पर रनिंग करते हुए उन्होंने अपना एक फोटो शेयर किया है। फोटो में मिलिंद ने शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं पहना है। जिसमें उनकी फिट बॉडी पूरी तरह से दिख रही है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे टू मी'। आप इंस्टाग्राम पर मिलिंद की फोटो देख सकते हैं।

4 of 5
मिलिंद सोमन - फोटो : milind soman
उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि कई लोग उन्हें इस तस्वीर के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स मिलिंद के ऊपर फनी मीम्स भी बना रहे हैं। कोई उन्हें कपड़े गिफ्ट करने की बात कर रहा है। तो कोई उनकी तस्वीर पर कपड़े का डिजाइन बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पत्नी अंकिता के साथ मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram: @milindushasoman
गौरतलब है कि मिलिंद सोमन भारत के टॉप मेल मॉडल्स में से एक रहे हैं। उनके हैंडसम लुक्स और बॉडी पर आज तक उनके फैंस फिदा हैं। मिलिंद ने टेलीविजन पर सिंगर अलीशा चिनॉय के गाने 'मेड इन इंडिया' से कदम रखा था। इस वीडियो को देख सभी लोग मिलिंद के दीवाने हो गए थे। इसके बाद लगातार मिलिंद कई वीडियो, धारावाहिक और फिल्मों में नजर आए।

पढ़ें: तस्वीरों में देखिए तब्बू के बचपन से लेकर अब तक का सफर, 50 की उम्र में भी ढाती हैं कहर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें