फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: इन सात कंटेस्टेंट पर मंडरा रहा खतरा, सलमान से पहले जानें कौन होगा बेघर

Sun, 22 Dec 2019 02:10 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
'बिग बॉस 13' में इस पूरे हफ्ते कई उतार चढ़ाव देखने को मिले। जहां इस हफ्ते सिद्धार्थ शुक्ला के वापस लौटने से उनके फैंस बेहद खुश हो गए। वहीं मास्टरमाइंड कहे जाने वाले विकास गुप्ता एक बार फिर से खेल में उलटफेर करते हुए देखे गए। इस हफ्ते घर के सात सदस्य नॉमिनेटेड हैं। ऐसे में चलिए वीकेंड का वॉर से पहले आपको बताते हैं कि आखिर कौन इस हफ्ते घर से बेघर होगा। 
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
'बिग बॉस' के दंड स्वरूप सिद्धार्थ नॉमिनेटेड हैं। उन्होंने आसिम रियाज से धक्का मुक्की की थी। जिसके बाद उन्हें दो हफ्ते के लिए नॉमिनेट कर दिया गया। सिद्धार्थ के अलावा विशाल आदित्य सिंह, मधुरिमा तुली, अरहान खान, आरती सिंह, आसिम रियाज और शेफाली बग्गा नॉमिनेटेड हैं।
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
अभी तक के वोट शेयर की बात करें तो सबसे कम वोट अरहान को मिले हैं। सबसे कम वोट पाने वाले सदस्य में दूसरा नाम विशाल का है। कम वोट मिलने के बावजूद अरहान इस हफ्ते सुरक्षित हैं। ट्विटर हैंडल द खबरी के मुताबिक, इस हफ्ते कोई एविक्शन नहीं होगा। आज के एपिसोड में सलमान खान बताएंगे कि अरहान और विशाल को सबसे कम वोट मिले हैं। पहले वो अरहान से मजाक करेंगे कि वो घर से एलिमिनेट हो रहे हैं लेकिन इसके बाद वो बताते हैं कि इस हफ्ते सभी सुरक्षित हैं।

4 of 5
Mallika Sherawat - फोटो : Social Media
दूसरी ओर शनिवार को मल्लिका शेरावत ने एंट्री की और घरवालों से मजेदार टास्क करवाए। इस दौरान मल्लिका सिद्धार्थ-आसिम के साथ डांस करती हुई नजर आईं।  मल्लिका ने खुद भी अपने इंस्टाग्राम पर बिग बॉस में जाने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
शुक्रवार को प्रसारित एपिसोड में सिद्धार्थ और रश्मि के बीच एक बार फिर से नोक-झोंक देखने को मिली। एक टास्क के दौरान सिद्धार्थ ने रश्मि को आसिम की नौकरानी कहा। जिसके बाद रश्मि सिद्धार्थ पर भड़कती नजर आती हैं। आज वीकेंड का वॉर में सलमान के सामने भी ये मुद्दा उठाया जाएगा। 

Bigg Boss 13: पारस के बाद माहिरा ने भी घरवालों के सामने किया प्यार का इजहार, सुनते ही भड़कीं 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें