फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB 13: आरती की निजी जिंदगी के बारे में बोलने पर शेफाली बग्गा ट्रोल, यूजर बोले- 'इस सीजन की डायन'

Thu, 03 Oct 2019 12:11 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shefali Bagga Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
बिग बॉस 13 शुरू हुए तीन दिन हो चुके हैं । तीसरे दिन ही बिग बॉस ने घरवालों को टॉर्चर टास्क दे दिया । इसमें सिद्धार्थ शुक्ला और कोएना मित्रा को घर वालों ने जमकर टॉर्चर किया । इस टास्क का नाम 'बिग बॉस हॉस्पिटल' था । टास्क के दौरान आरती सिंह उस समय रो पड़ीं जब शेफाली बग्गा ने उनकी निजी जिंदगी को लेकर बातें करना शुरू कर दीं। शेफाली, आरती से सिद्धार्थ शुक्ला से अफेयर को लेकर कहती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
शेफाली कह रही हैं- 'क्या हुआ था सिद्धार्थ और आरती के बीच?सिद्धार्थ और तुम्हारी लव स्टोरी का क्या हुआ?बता दो दुनिया जानना चाहती है।' इसके साथ ही शेफाली वीडियो में आरती के तलाक को लेकर भी सवाल पूछ रही हैं। वहीं शहनाज उनके चेहरे को लेकर भद्दे कमेंट्स करते हुए नजर आईं। 'बिग बॉस हॉस्पिटल' टास्क में आरती सिंह शेफाली की बातों को सुनकर रोने लगती हैं।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
वहीं इस टास्क के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला पर टॉर्चर कर घरवालों ने हदें पार दीं। सिद्धार्थ की वैक्सिंग की गई। इसके बाद उनके ऊपर गोबर, मिट्टी और कई चीजें डाली गईं। सिद्धार्थ को इस तरह से देखकर बाकी सदस्य हैरान रह जाते हैं। सिद्धार्थ यह सब चुपचुाप रह गए।इस टास्क से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ की तारीफ हो रही है। 
 

 

 

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : colors tv
वहीं कोइना मित्रा ने भी टास्क के लिए मिर्ची और अंडे खाए। इसलिए यूजर्स कोएना की भी तारीफ कर रहे हैं । इस टास्क के लिए सबसे ज्यादा निगेटिव कमेंट शेफाली बग्गा के लिए आए । आरती सिंह को टास्क के दौरान टॉर्चर करने, उनकी पर्सनल बाते बोलना लोगों को पसंद नहीं आया। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें घर से बाहर निकालने के लिए कह रहे हैं।
 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 13 - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस बार घर से सिद्धार्थ डे और आसिम रियाज को अमीषा पटेल ने ब्लैक हॉर्ट दिया था जिसकी वजह से वो नॉमिनेशन की प्रक्रिया से दूर रहे। इनके अलावा माहिरा शर्मा और आरती सिंह भी सुरक्षित हैं। इस तरह घर से बेघर होने के लिए  देवोलीना, रश्मि, शेफाली, कोएना और दलजीत नॉमिनेट हुईं। 


Bigg Boss 13: एक महीने में ही कटेगा छह कंटेस्टेंट का पत्ता, ये तीन सेलेब करेंगे वाइल्ड कार्ड एंट्री!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें