फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: आरती, मधुरिमा और विशाल ने बताया जिंदगी का दर्दनाक सच,फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

Sun, 12 Jan 2020 06:19 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Aarti Singh, Vishal Aditya Singh, Madhurima Tuli - फोटो : amar ujala
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में आरती सिंह, विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली ने अपनी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए। वीकेंड का वार एपिसोड में इन सभी कंटेस्टेंट्स ने बताया कि बचपन में वह यौन उत्पीड़न और छोड़छाड़ जैसे घटना का शिकार हुए थे। इन तीनों के बारे में ये बात जानकर घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स हैरान और भावुक हो गए थे। अपने बारे शो के अंदर ऐसी बातों का खुलासा करने पर कई कंटेस्टेंट्स ने उनकी काफी तारीफ भी की। वहीं अब सोशल मीडिया पर भी इन तीनों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। 
विज्ञापन

2 of 5
आरती सिंह - फोटो : Social Media
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने आरती सिंह, विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली की अपने बारे में खुलकर बोलने पर काफी तारीफ की है। SIDHARTH OFFICIAL FC नाम के ट्विटर हैंडल ने लिखा, आरती मधुरिमा और विशाल को सलाम, विशाल की कहानी हमें इस बात का एहसास करवाती हैं कि केवल महिलाएं की नहीं पुरुष भी यौन उत्पीड़न का शिकार होते हैं और इस इंसान से हमें सिखाना चाहिए ऐसी दर्दनाक घटाने कैसे निकला जाता है। 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Madhurima Tuli - फोटो : social media
वहीं pankajPamuu ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बिग बॉस 13 के सभी प्रिय घरवाले, आप सभी ने अपनी बीते जिंदगी में बहुत मुश्किल समय झेला है। आपने अपने फैंस को भी प्रेरित किया है। अब बस आपस की लड़ाई में किसी की बीती जिंदगी के बारे में मत बोला।' Stormy ने लिखा, 'आरती, मधुरिमा,रश्मि आप तीनों मजबूत महिलाएं हैं।' freaky_rk ने ट्विटर पर लिखा, 'आरती, आदित्य विशाल सिंह और मधुरिमा तुली बहुत बहादुर हैं।' 
 

 

 

4 of 5
Vishal Aditya Singh and Madhurima Tuli - फोटो : twitter
इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने आरती सिंह, विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली की तारीफ की है। दरअसल इस हफ्ते बिग बॉस 13 में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म छपाक का प्रमोशन करने पहुंची। यहां वह विक्रांत मैसी और एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल के साथ पहुंची। यहां उन्होंने बिग बॉस के घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स के साथ काफी मस्ती की। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
लक्ष्मी अग्रवाल ने अपने साथ हुई एसिड अटैक की घटना के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने 'मुंह दिखाई' टास्क के जरिए घर के सभी घरवालों को अपनी जिंदगी की ऐसी घटना के बारे में बताने को कहा जिससे सब कुछ बदल दिया। इस दौरान टीवी अभिनेत्री मधुरिमा तुली ने बताया कि जब वह छोटी थीं तो उनके होम ट्यूटर ने उनका उत्पीड़न किया था। वहीं आरती सिंह ने कहा उनके घर के नौकर ने ही उनके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विशाल ने कहा कि उनके साथ दो करीबियों ने उसका उत्पीड़न किया। 

पढ़ें: Bigg Boss 13: बचपन में यौन शोषण का शिकार हुई थीं मधुरिमा, अब मां ने बताई बेटी की दर्दभरी दास्तां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें