बिग बॉस के घर में इन दिनों काफी उठा-पटक चल रही है। घर के सदस्यों की एक दूसरे से बिल्कुल भी नहीं पट रही। बिग बॉस के दर्शक भी इनके लड़ाई-झगड़े से अब तो तंग आ चुके हैं। लेकिन इसी बीच एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लोग काफी पसंद कर रेह हैं। ये वीडियो बिग बॉस की ही कंटेस्टेंट का है। ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि पंजाब की कटरीना शहनाज कौर गिल हैं। शहनाज के इस वीडियो को देखकर खुद बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ भी हंस पड़ेंगी।