फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: डांस करते-करते जैस्मिन के इतना नजदीक चले गए सिद्धार्थ शुक्ला, शर्मा गईं अभिनेत्री

Wed, 01 Jan 2020 12:35 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss - फोटो : social media
बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला सबसे ज्यादा चर्चित कंटेस्टेंट में से एक हैं । उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में लगातार बात हो रही है । कंटेस्टेंट रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ के बारे में कई बातों का खुलासा किया । वहीं सिद्धार्थ भी रश्मि की पोल खोलने से नहीं चूकते । हाल ही में घर में न्यू ईयर पार्टी हुई । इस सेलिब्रेशन में सभी कंटेस्टेंट एक साथ नाचते-गाते नजर आए । 
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss - फोटो : social media
इस बीच घर में सिद्धार्थ की कोस्टार जैस्मिन भसीन की फिर से एंट्री हुई । साथ में हितेन तेजवानी भी घर में पहुंचे । सिद्धार्थ ने जैस्मिन के साथ जमकर डांस किया । दोनों काफी करीब थे । वहीं जैस्मिन, सिद्धार्थ के साथ डांस करते हुए शर्माती हुई दिखीं । पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss - फोटो : social mediA
ये पार्टी बिग बॉस की तरफ से रखी गई थी । इससे पहले भी जैस्मिन एक टास्क लेकर घर में आई थीं । बता दें कि कुछ दिनों पहले जैस्मिन और सिद्धार्थ की अफेयर की खबरें भी उड़ी थीं । हालांकि जैस्मिन ने इन खबरों को गलत बताया था । जैस्मिन फिलहाल  'नागिन 4' में नजर आ रही हैं । इसके अलावा वो सीरियल 'छोटी सरदारनी', 'शुभारंभ' और 'बेपनाह प्यार' में नजर आ चुकी हैं । 



 

4 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
हाल ही में देवोलीना घर के अंदर पहुंची थीं । उन्होंने कहा था कि उन्हें सिद्धार्थ काफी बदतमीज लगते थे । इस पर सलमान भी कहते हैं, 'वो हैं बदतमीज' । कई बार बिग बॉस के मेकर्स पर सिद्धार्थ शुक्ला का पक्ष लेने का आरोप लगा है। ऐसी खबरें आई थीं कि वीकेंड का वार के दौरान जब सलमान खान सिद्धार्थ पर नाराजगी जाहिर कर रहे थे तो क्रिएटिव टीम ने उन्हें रोक दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
दरअसल, झगड़े के दौरान सिद्धार्थ ने रश्मि से कहा था कि 'ऐसी लड़की मेरे घर में नहीं हैं।' रश्मि सलमान खान से कहती हैं कि 'सिद्धार्थ उन्हें लगातार 'ऐसी लड़की', 'ऐसी लड़की' बोल रहे थे। मैं जानना चाहती हूं कि आखिर 'ऐसी लड़की' का क्या मतलब होता है?' जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं कि 'ऐसी लड़की मतलब रश्मि देसाई जैसी लड़की।' सिद्धार्थ की इन बातों को सुन सलमान भी भड़क जाते हैं।

विद्या बालन को साउथ फिल्म इंडस्ट्री में मनहूस समझते थे लोग, आमिर खान की वजह से दुखा था दिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें