फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 13: शहनाज के पिता ने किया खुलासा- 'इस वजह से बेटी का सपोर्ट करते हैं सलमान खान'

Sun, 24 Nov 2019 02:39 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
'बिग बॉस' के हर सीजन में सलमान खान पर ये आरोप लगता रहा है कि वो किन्हीं एक या दो कंटेस्टेंट का सपोर्ट करते हैं। सीजन 13 के पहले हफ्ते में ही दिखाई दिया कि सलमान कंटेस्टेंट शहनाज का फेवर कर रहे हैं। घर में आए कई दूसरे सितारों ने भी इसके बारे में कहा कि सलमान की फेवरेट कंटेस्टेंट शहनाज गिल हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter
अब शहनाज के पिता संतोख सिंह सुख ने बताया कि सलमान क्यों उनकी बेटी का सपोर्ट करते हैं। शहनाज के पिता ने कहा कि 'शहनाज के फैंस को ये बात बहुत पसंद आती है कि सलमान खान उन्हें पसंद करते हैं। जो लोग शहनाज को पसंद नहीं करते उन्हें ही लगता है कि सलमान खान व्यवहार को लेकर पक्षपात कर रहे हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : voot
शहनाज के पिता ने आगे कहा कि 'वो बहुत ही क्यूट है और उसकी यही बात सलमान को भी अच्छी लगती है। मुझे याद है जब वो बिग बॉस 13 के स्टेज पर पहली बार गई थी तब उसको कोई स्क्रिप्ट नहीं दी गई थी। स्टेज पर पहुंचते ही जैसे ही उसने डांस किया सलमान खान काफी प्रभावित हुए।'

4 of 5
Shehnaz Kaur Gill and Siddharth Shukla - फोटो : twitter
शहनाज के पिता कहते हैं कि 'मुझे ऐसा लगता है कि शहनाज बहुत एंटरटेनिंग है। यही वजह है कि सलमान भी उसे सपोर्ट करते हैं।' बता दें कि शहनाज खुद को 'पंजाब की कटरीना कैफ' कहती हैं। शो में फिलहाल शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती दर्शकों को पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने #SidNaaz नाम से ट्रेंड भी चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : colors tv
बीते हफ्ते शहनाज गिल और हिमांशी खुराना के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। हिमांशी, शहनाज से कहती हैं कि 'बाहर छोड़ दिया था न तुम्हें'। इसके बाद शहनाज, हिमांशी पर बुरी तरह भड़कती हैं और दोनों के बीच तीखी बहस हुई। वीकेेंड का वॉर एपिसोड में सलमान ने इसी बात को लेकर हिमांशी खुराना की क्लास भी लगाई।

कभी टंकी पर सोते थे, आज कई लग्जरी होटल्स के मालिक हैं मिथुन, जीते हैं शाही जिंदगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें