फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB13: सलमान के शो में दो कंटेस्टेंट्स से भिड़ीं शहनाज, एक ने कहा 'पंजाब की राखी सावंत'

Fri, 08 Nov 2019 06:04 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shehnaz kaur gill and paras - फोटो : voot
टीवी शो बिग बॉस 13 में गुरुवार का दिन काफी खास रहा। बीबी ट्रांसपोर्ट टास्क के दौरान आसिम रियाज और पारस छाबड़ा की टीम के बीच काफी नोक-झोंक देखने को मिली। इस बीच शो में शहनाज गिल और शेफाली जरीवाला के बीच किसी बात को लेकर ऐसी बहस हुई कि शेफाली ने गुस्से में शहनाज की तुलना बॉलीवुड की डांस और अपने विवाद बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाली राखी सावंत से कर दी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Shehnaz Kaur Gill and Aarti Singh - फोटो : voot
दरअसल, बीबी ट्रांसपोर्ट टास्क के दौरान शहनाज अजीब हरकतें कर रही थीं। उनकी हरकतों से परेशान होकर शेफाली ने बोल दिया कि आप मुझे कभी-कभी पंजाब की राखी सावंत लगती हैं। शेफाली की ये बात सुनकर शहनाज काफी गुस्सा हो जाती हैं और वह हिमांशी पर तंज कसना शुरू कर देती हैं। इसके बाद शहनाज पारस और माहिरा के पास जाकर बोलती हैं- मुझे सब समझ में आ रहा है कि कहां से ये सब शब्द आ रहे हैं। कौन किसको गेम सिखा रहा है। ये बात सुन हिमांशी शेफाली से कहती हैं। आपने जो बोला अपनी तरफ से बोला, लेकिन अभी सब मुझ पर आएगा। आत्म जुनून की भी एक हद होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : voot
कुछ देर बाद शहनाज ये बात हिंदुस्तानी भाऊ से भी करती दिखाई देती हैं। इसके बाद हिंदुस्तानी भाऊ उनको समझाने की कोशिश करते हैं। हिंदुस्तानी भाऊ कहते हैं कि तुमको हिमांशी पर तंज कसना बंद करना होगा। कल तुमने उस पर तंज कसा तो वो रोई थी। ये सुन शहनाज अपना आपा खो देती हैं और कहती हैं कि मुझे इस पर सफाई चाहिए। ऐसा कब हुआ ? शहनाज के इस रवैये को देख हिंदुस्तानी भाऊ भी गुस्से में आ जाते हैं और शहनाज को कहते हैं कि एक्टिंग कम कर। तुम बहुत दोगली हो और इसी से दोनों के बीच झगड़ा बढ़ जाता है। 

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
शहनाज के इस रैवये के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी अब उन्हें बिग बॉस 13 की राखी सावंत बोलकर ट्रोल कर रहे हैं। Saugat B Rudra ने ट्विटर पर लिखा- शहनाज गिल मनोरंजक नहीं बल्कि चिड़चिड़ी है। राखी सावंत से भी बदतर। Rakib ने ट्विटर पर लिखा- शहनाज गिल अब सच में राखी सावंत बन गई हैं। वह अब तक की सबसे बड़ी दोगली और ड्रामेबाज हैं। वह मासूम बनकर लोगों को मुर्ख बना रहा हीं। Sahil ने लिखा- सही में शहनाज गिल पंजाब की राखी सांवत हैं। 
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twiter
आपको बता दें कि बिग बॉस 13 में इस बार घर से बाहर जाने के लिए सात लोग नॉमिनेटड हैं। इन नॉमिनेटड सदस्यों के नाम सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज कौर गिल, शेफाली जरीवाला, पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा, अरहान खान और तहसीन पूनावाला हैं। ऐसे में इस बार घर से कितने लोग बाहर जाएंगे यह तो कहना मुश्किल है। घर में नए सदस्यों के आने के बाद घरवालों की संख्या में इजाफा हो गया है। ऐसे में हो सकता है कि इस बार घर से दो लोग बाहर जाएं।

पढ़ें: BB13: सिद्धार्थ शुक्ला को बाहर करने के फैसले को क्यों बिग बॉस ने पलटा? चार कारण
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें