Siddharth Shukla
- फोटो : twitter
इस प्रोमो वीडियो को 'बिग बॉस' के ट्विटर अकाउंट पर साझा किया गया है। इस टास्क के दौरान घरवालों को टीमों में बांटा जाएगा और जिस टीम का कंटेस्टेंट बीबी हॉस्पिटल के बेड पर बैठेगा उसे जबरदस्त टॉर्चर किया जाएगा। वीडियो में आप देखेंगे कि सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) सबसे पहले टॉर्चर सहने के लिए बैठे। सिद्धार्थ की वैक्सिंग की गई। इसके बाद उनके ऊपर गोबर, मिट्टी और कई चीजें डाली जा रही हैं।