फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: आसिम को इतना क्यों डांटते हैं सलमान खान, सवालों की हुई बौछार तो दिया ये जवाब

Mon, 10 Feb 2020 06:40 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आसिम रियाज, सलमान खान - फोटो : Social Media
बिग बॉस 13 को खत्म होने में सिर्फ 7 दिन बचे हैं । आने वाले शनिवार को सलमान विनर की घोषणा करेंगे । घर में कंटेस्टेंट की क्लास लगाने वाले सलमान खुद कठघरे में खड़े होने वाले हैं । दरअसल, शो में एक नए एंकर की एंट्री होगी जो सलमान को कठघरे में खड़ा कर तीखे सवाल पूछेंगे । सलमान को इन सभी सवालों के जवाब देने होंगे । 
विज्ञापन

2 of 5
salman khan - फोटो : voot
शो का नया प्रोमो सामने आया है । ये एंकर इससे पहले भी कई सीजन में दिख चुके हैं । जब वो आएंगे तो सलमान को अदालत में पेश करेंगे । नए एंकर कंटेस्टेंट्स के रिश्तों को तोड़ने और बिग बॉस के शो छोड़ने की धमकी को लेकर सलमान से सवाल पूछेंगे । जानते हैं सलमान खान क्या जवाब देते हैं । 
विज्ञापन

3 of 5
salman khan - फोटो : social media
उन्होंने सलमान खान से सवाल किया और कहा कि आप 10 सालों से बिग बॉस के होस्ट हैं और मैं हर साल ये सुनता हूं कि आप शो छोड़ रहे हैं । क्या चक्कर है। मुझे तो लगता है कि आप अपना प्राइज बढ़ाने के लिए धमकी देते हैं । इस सवाल के जवाब में सलमान ने कहा कि ये सिर्फ धमकियां ही हैं, बढ़ाते नहीं हैं ये लोग ।

4 of 5
salman khan - फोटो : Social Media
उन्होंने आगे कहा, आप आसिम को बहुत डांटते हैं । इस पर सलमान कहते हैं कि वो कभी-कभी डांटने के लायक काम करता है । फिर वो पूछते हैं कि आपने उन्हें बाहर की खबरें दी और कहा कि उनकी वजह से हिमांशी की सगाई टूट गई । इसपर बॉलीवुड के भाईजान ने कहा कि जी हां... वो सगाई करके अंदर आईं थीं और ये लट्टू हो गए उन पर, जब वो घर से बाहर निकली तो वो चैप्टर समाप्त हो गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
नए एंकर ने सलमान से कहा कि आप सबके चैप्टर खत्म कराने पर तुले पड़े हैं । इस पर सलमान ने हंसते हुए कहा, जी हां क्योंकि मेरा शुरू नहीं हो रहा न... इस पर एंकर ने कहा कि कुल मिलाकर बात ये है कि न तो खुद शादी करूंगा और न करने दूंगा । सलमान खान इस पर हामी भरते हैं और यह सुन सब हंसने लगते हैं । 
 

Bigg Boss 13: फिनाले से हफ्ते भर पहले घरवालों ने सुनाया फैसला, सिद्धार्थ नहीं ये कंटेस्टेंट बना विनर

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें