फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के अंतिम संस्कार में नहीं गई थीं मौसमी चटर्जी, दामाद का आरोप- तेरहवीं में भी नहीं आईं

Mon, 10 Feb 2020 05:53 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Moushumi Chatterjee - फोटो : Social Media
70 और 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री मौसमी चटर्जी की बेटी पायल का निधन बीते साल 13 दिसंबर को हो गया था। वो लंबे समय से बीमार थीं और दो साल तक कोमा में रहीं। बेटी की मौत के बाद अभिनेत्री के दामाद डिकी सिन्हा ने कहा था कि पायल के अंतिम संस्कार में मौसमी नहीं आईं थीं। अब एक इंटरव्यू में सिन्हा ने बताया है कि मौसमी बेटी की तेरहवीं की पूजा में भी शामिल नहीं हुई थीं।
विज्ञापन

2 of 4
moushumi chaterjee - फोटो : social media
डिक्की सिन्हा के मुताबिक, उन्होंने तेरहवीं की पूजा के लिए मौसमी को आमंत्रण भेजा था लेकिन वो नहीं आईं। उनके इस व्यवहार से अभिनेत्री के पति और छोटी बेटी भी हैरान रह गए थे। Spotboye से बातचीत में डिक्की ने कहा कि पायल के इलाज में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने अपनी बहन की शादी भी छोड़ दी थी। लेकिन पायल नहीं बच सकीं।
विज्ञापन

3 of 4
मौसमी चटर्जी और बेटी पायल
मौसमी ने किया था केस
पायल जुवेनाइल डायबिटीज से पीड़ित थीं। साल 2017 से उनका इलाज चल रहा था। मौसमी चटर्जी ने अपने दामाद डिक्की सिन्हा पर बेटी का ध्यान न रखने का आरोप लगाते हुए केस भी कर दिया था। लेकिन कोर्ट ने सिन्हा के हक में फैसला सुनाया था।
विज्ञापन

4 of 4
मौसमी चटर्जी
कम नहीं रहा विवाद
मौसमी ने साल 2010 में बेटी पायल की शादी बिजनेसमैन डिकी सिन्हा से की थी। मौसमी के पति जयंत मुखर्जी, उनकी बेटी पायल और दामाद डिकी तीनों एक ही कंपनी के डायरेक्टर थे। साल 2016 में उनके बीच विवाद हुआ और आपस में दूरियां आ गईं। 

अरिजीत सिंह ने एक साथ खरीद लिए चार फ्लैट, जानें पूरे फ्लोर की कितनी है कीमत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें